Rajasthan

Jodhpur News: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का दौरा, उम्मेद अस्पताल से हाईकोर्ट तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Last Updated:September 05, 2026, 12:23 IST

Jodhpur News: जोधपुर दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उम्मेद चिकित्सालय और राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण किया. अस्पताल में चिकित्सा एवं नवजात शिशु उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं हाईकोर्ट में क्षतिग्रस्त डोम, मरम्मत कार्य, निर्माण गुणवत्ता और भवन सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.



जोधपुर दौरे पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, हाईकोर्ट भवन का किया निरीक्षणZoom

जोधपुर. मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को अपने जोधपुर प्रवास के दौरान शहर की प्रमुख चिकित्सा एवं न्यायिक संस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने उम्मेद चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण कर निर्माण, सुरक्षा और मरम्मत कार्यों से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्य सचिव ने उम्मेद चिकित्सालय में स्त्री रोग बहिरंग विभाग, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, गायनी आईसीयू, एचडीयू और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड-1 एवं 3 सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों, उपचार व्यवस्था और अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को सुचारू बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही विभिन्न इकाइयों में व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

नवजात शिशु सघन उपचार इकाई और नर्सरी का भी किया अवलोकनमुख्य सचिव ने नवजात शिशु सघन उपचार इकाई में आउट-बॉर्न एवं इन-बॉर्न नर्सरी का निरीक्षण किया, उन्होंने नवजात शिशुओं के उपचार एवं देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं, उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने उपचार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए.

हाईकोर्ट के नए भवन का किया निरीक्षणउम्मेद चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन पहुंचे. यहां उन्होंने भवन का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त डोम और उससे जुड़े मरम्मत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण से संबंधित रिपोर्ट मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की. मुख्य सचिव ने भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों की पालना को लेकर भी चर्चा हुई. उन्होंने मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूदमुख्य सचिव के दौरे के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद रही. जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, संभागीय आयुक्त कमल शेखावत तथा शाहीन सी सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मुख्य सचिव को विभिन्न व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

September 05, 2026, 12:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj