Jodhpur News | फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ताज किसने जीता? ग्रैंड फिनाले में इन प्रतिभागियों ने मचाया धमाल

Last Updated:June 30, 2026, 13:41 IST
Jodhpur News : जोधपुर में मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट व एचपीसीएल जोधपुर के मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 ग्रैंड फिनाले में लक्षिता कंवर व कोमल वैष्णव विजेता बनीं, महिलाओं को सशक्तिकरण संदेश मिला. मिस फेम ऑफ राजस्थान 2026 का खिताब लक्षिता कंवर ने अपने नाम किया, जबकि कनिष्का बोराना प्रथम रनर-अप और रेणुका चौधरी द्वितीय रनर-अप रहीं. वहीं मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ताज कोमल वैष्णव के सिर सजा.
जोधपुर. जोधपुर की चांदनी रात, जगमगाती रोशनी और तालियों की गूंज के बीच रविवार को राज बाग (ट्री हाउस राज बाग रिजॉर्ट) का माहौल पूरी तरह फैशन, प्रतिभा और आत्मविश्वास के रंगों में रंगा नजर आया. यहां मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट और एचपीसीएल जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026’ के भव्य ग्रैंड फिनाले ने दर्शकों का दिल जीत लिया. राजस्थान के अलग-अलग शहरों से आई प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, सौंदर्य और प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया. यह आयोजन केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का भी मजबूत संदेश देता नजर आया.
आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, संस्कृति और आत्मविश्वास को खुलकर प्रस्तुत कर सकें. ग्रैंड फिनाले में ट्रेडिशनल राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड, टैलेंट राउंड, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किए गए. कार्यक्रम का आयोजन भारत दायानी और दीपक मेवाड़ा के सहयोग से किया गया. ज्वेलरी पार्टनर हेमंत डिगलानी रहे, जबकि प्रतिभागियों की आकर्षक ड्रेस प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर कबीर पाहुजा ने तैयार की. मेकअप और ग्रूमिंग की जिम्मेदारी सरिता स्पार्कल और उनकी टीम ने संभाली. निर्णायक श्वेता चंद्रा और हिमांशी सोकिन ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और संवाद कौशल के आधार पर किया.
लक्षिता कंवर और कोमल वैष्णव बनीं विजेतामिस फेम ऑफ राजस्थान 2026 का खिताब लक्षिता कंवर ने अपने नाम किया, जबकि कनिष्का बोराना प्रथम रनर-अप और रेणुका चौधरी द्वितीय रनर-अप रहीं. वहीं मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ताज कोमल वैष्णव के सिर सजा. ताज प्रथम रनर-अप और भावना गहलोत द्वितीय रनर-अप चुनी गईं. विशेष सम्मान के तहत मोनिका परजापत को मिसेज बेस्ट कैटवॉक, कोमल वैष्णव को मिसेज टैलेंटेड, ज्योति दत्तीच को मिसेज बेस्ट पर्सनैलिटी, भावना गहलोत को बेस्ट ईवनिंग गाउन और गंगोर को बेस्ट ट्रेडिशनल वियर का पुरस्कार दिया गया.
सम्मान के साथ दिया महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेशकार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन में शहर के उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, फैशन विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. आयोजक भारत दायानी ने कहा कि ‘मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान’ केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर देने वाला अभियान है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से राजस्थान की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया.
प्रतिभागियों ने साझा किए अपने अनुभवकोमल राणावत ने बताया कि पिछले छह महीनों की कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से उन्होंने रैंप वॉक की पूरी तैयारी की. राजपूती पोशाक में अपनी संस्कृति और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात रही. वहीं प्रतिभागी प्रगति भादवाज और दिव्या ने कहा कि यह मंच उनके लिए केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि खुद को पहचानने और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का अवसर साबित हुआ. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्हें बहुत कुछ सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan



