Entertainment

हमेशा परफेक्ट दिखने के दबाव पर ‘डिंपी पंडित’ की बेबाक राय, बताया कैसे करती हैं डील, करीना कपूर का दिया हवाला

Last Updated:September 20, 2026, 10:08 IST

‘मिर्जापुर’ फेम एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है. हर वक्त कैमरे के सामने परफेक्ट दिखने और लुक्स को लेकर मिलने वाले दबाव पर उन्होंने खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने साफ किया कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप प्रेशर लेते हैं या नहीं. अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक ऐसा उदाहरण दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर’ में डिंपी पंडित का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर इन दिनों अपनी सीरीज ‘वेटिंग है’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसमें उन्होंने दिव्येंदु के साथ काम किया है. अब हर्षिता गौर ने बताया कि वह हर समय परफेक्ट दिखने के लगातार दबाव से कैसे निपटती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह दबाव लेना चाहता है या अपनी असलियत में सहज रहना चाहता है.

आईएएनएस के साथ बातचीत में हर्षिता गौर ने कहा कि आज के समय में दर्शक अलग-अलग तरह के शरीर और स्किन टाइप को स्वीकार करने लगे हैं, बशर्ते वे उस किरदार के अनुकूल हों जिसे वे निभा रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर अगर रोल की मांग हो तो उन्हें अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री में होने का एक मजेदार हिस्सा है. (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

उनसे पूछा गया कि शोबिज में अच्छा दिखने और कैमरे के लिए तैयार रहने का दबाव बहुत ज्यादा होता है आपके लिए लुक कितना मायने रखता है और आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने में किस हद तक सहज हैं?’ हर्षिता ने जवाब में कहा, ‘मैं एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार रहती हूं, खासकर अगर किरदार की मांग हो. यह मजेदार है. हम इसी फील्ड में इसलिए हैं क्योंकि हमें एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है. वरना, हम यहां नहीं होते.’ (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

Add as Preferred Source on Google

हमेशा कैमरे के लिए तैयार रहने के दबाव से निपटने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘दबाव तो होता है, लेकिन आप या तो उस दबाव को ले सकते हैं या नहीं. मुझे लगता है कि यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है.’ (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

हर्षिता गौर ने आगे कहा, ‘एक दौर वह भी था जब न तो सोशल मीडिया का ऐसा दौर था और न ही लोग अपनी शारीरिक बनावट को लेकर इतने सचेत थे, लेकिन उस समय भी लोगों पर सामाजिक अपेक्षाओं का दबाव कम नहीं था.’ (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

उन्होंने कहा कि ऐसे कई शो हैं जिनमें जाने-माने एक्टर मेकअप भी नहीं करते, क्योंकि किरदार की यही मांग होती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का उदाहरण देते हुए हर्षिता ने कहा, ‘करीना कपूर ने एक फिल्म की थी जिसमें उन्होंने मेकअप नहीं किया था. मुझे लगता है कि जब किरदार की मांग होती है, तो लोग खुद को वैसा ही दिखाने में ज्यादा सहज हो गए हैं जैसे वे असल में हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

इन दिनों हर्षिता गौर सीरीज ‘वेटिंग है’ में नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने दिव्येंदु की सीधी-सादी पत्नी का रोल निभाया है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी हो रही है. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसे खूब देखा जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

बताते चलें कि ‘वेटिंग है’ सीरीज में भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, सुनीता राजवार और दया शंकर पांडे जैसे सितारों ने काम किया है. इसकी कहानी रेलवे टिकल की तत्काल बुकिंग में होने वाली धांधली पर आधारित है. आईएमडीबी पर सीरीज को 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: Instagram@harshita1210)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 20, 2026, 10:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj