खैरथल दुल्हन की मौत न्यूज़

Last Updated:April 29, 2026, 07:06 IST
Alwar News: खैरथल कस्बे में शादी से एक दिन पहले दुल्हन लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे खुशियां मातम में बदल गईं. हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बीच लक्ष्मी को अचानक उल्टियां हुईं और वह बेहोश हो गई. परिजन उसे खैरथल अस्पताल ले गए जहां से गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार को मुंडावर के भानौत गांव से बारात आनी थी पर अब घर में कोहराम मचा है. शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिवार गहरे सदमे में है.
ख़बरें फटाफट

खैरथल दुल्हन की मौत न्यूज़
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल कस्बे में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक घर जहाँ शहनाइयां बजने वाली थीं और शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं, वहाँ अचानक मौत के सन्नाटे ने दस्तक दे दी. युवती लक्ष्मी की शादी मुंडावर के पास भानौत गांव के एक युवक से तय हुई थी और बुधवार को उसकी बारात आने वाली थी. घर में मेहमानों की चहल-पहल थी और हर कोई लक्ष्मी के नए जीवन की शुरुआत को लेकर उत्साहित था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को घर में लक्ष्मी की हल्दी और मेहंदी की रस्में चल रही थीं. इसी दौरान लक्ष्मी को अचानक उल्टियां होने लगीं. परिजनों ने इसे सामान्य घबराहट समझकर उसे पंखा चलाकर घर पर ही बैठा दिया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. घबराए परिजन उसे तुरंत खैरथल के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
अलवर अस्पताल पहुँचते ही मृत घोषितपरिजनों की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं जब एंबुलेंस से अलवर जिला अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने लक्ष्मी की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. शादी से महज 24 घंटे पहले हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है. जिस घर से कल बेटी की डोली उठने वाली थी, वहाँ से अब उसकी अर्थी उठने की तैयारी हो रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कस्बे में इस घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है.
जांच में जुटी पुलिसलक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल मृतका के शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. शादी की तैयारियों में जुटे रिश्तेदार और ग्रामीण इस घटना के बाद सदमे में हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 07:06 IST



