Rajasthan

KhatuShyam ji Mela: निर्जला एकादशी मेले को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत!

Last Updated:June 23, 2026, 22:28 IST

KhatuShyam ji Mela: निर्जला एकादशी पर 25 जून को खाटूश्यामजी मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस समेत कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने और रींगस स्टेशन पर 50 अतिरिक्त RPF जवानों की तैनाती का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके.खाटूश्यामजी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने की खास तैयारी!Zoom

सीकर. विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 25 जून को निर्जला एकादशी पर मेले का आयोजन होगा, यह मेला दो दिन चलेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन के मुताबिक इस दो दिवसीय मेले में लाखों भक्तों की भीड़ आने का अनुमान है. ऐसे में रेलवे द्वारा भी भक्तों के सुगम दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं को जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने भक्तों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा रींगस रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान तैनात करने के आदेश दिए हैं.उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्जला एकादशी मेले में श्याम भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे नियमित चल रही ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को यात्रा में राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी के सबसे नजदीक में रींगस रेलवे स्टेशन है. अनुमान के अनुसार, मेले के दौरान इस स्टेशन से लाखों भक्तों की आवाजाही होगी. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए आरपीएफ के 50 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

ये स्पेशल ट्रेन चलेगीउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 26 जून और रींगस से 27 जून को ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी. यह ट्रेन रेवाड़ी से शुरू होगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 24, 26 और 29 जून को दोनों दिशाओं में संचालित होगी. हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले खाटू भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने भिवानी-ढहर का बालाजी-भिवानी स्पेशल ट्रेन भी चलाई है. यह ट्रेन संख्या 04737 25 जून से 28 जून तक प्रतिदिन भिवानी से रात 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:05 बजे ढहर का बालाजी पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04738 25 जून से 28 जून तक ढहर का बालाजी से सुबह 10:25 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे भिवानी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहरावश्याम भक्तों और आम यात्रियों को राहत देने के लिए ये ट्रेन जगह जगह ठहराव करेगी. यह विशेष ट्रेनें चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमूं सामोद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 गार्ड कोच सहित कुल 12 डिब्बे लगाए गए हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj