खाटूश्याम मंदिर 19 घंटे रहेगा बंद, जान लें समय, फिर ही करें दर्शन की प्लानिंग – हिंदी

खाटूश्याम मंदिर 19 घंटे रहेगा बंद, जान लें समय, फिर ही करें दर्शन की प्लानिंग
Khatu Shyam Ji Temple : खाटूश्याम जी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानकारी जरूर जान लें. मंदिर प्रशासन ने विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है. यह परंपरागत धार्मिक प्रक्रिया अमावस्या के बाद की जाती है, जिसमें बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाता है. इस दौरान मंदिर के पट बंद रहते हैं और मुख्य पुजारी विधि-विधान से पूजा संपन्न करते हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, 22 अप्रैल रात 10 बजे मंदिर बंद होगा और 23 अप्रैल शाम 5 बजे दोबारा खोला जाएगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय का ध्यान रखते हुए ही दर्शन के लिए पहुंचे, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.




