Rajasthan

Khatushyamji: खाटूधाम में बाबा श्याम का भव्य मेला शुरू, दुर्लभ फूलों से हुआ श्रृंगार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

होमताजा खबरधर्म

खाटूधाम में बाबा श्याम का भव्य मेला शुरू, दुर्लभ फूलों से हुआ श्रृंगार

Last Updated:August 23, 2026, 10:57 IST

Khatushyamji Mela: सीकर के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हो गया है. श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी और रविवार के संयोग के चलते इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का कलकत्ता और बेंगलुरु से मंगाए गए दुर्लभ फूलों और ड्राई फ्रूट से भव्य श्रृंगार किया गया. गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में पानी और गुलाब जल का छिड़काव किया जा रहा है. मेले के दौरान मंदिर के कपाट दोपहर और रात में बंद नहीं होंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 650 से अधिक पुलिसकर्मी, होमगार्ड, आरएसी जवान और मंदिर सेवादार तैनात किए गए हैं. सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी होगी. द्वादशी को शयन आरती के बाद मेले का समापन होगा.

ख़बरें फटाफट

सीकर. विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला आज से शुरू हो चुका है. पुत्रदा एकादशी मेले में श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन द्वारा भक्तों की सहूलियत को लेकर अनेकों व्यवस्थाएं की गई है. मेले के कारण आज मंदिर भक्तों के लिए दोपहर और रात को बंद नहीं होगा. एकादशी मेले के अवसर पर श्रृंगार आरती के समय कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए दुर्लभ फूलों और ड्राई फ्रूट से बाबा श्याम का मनमोहक व अलौकिक श्रृंगार किया गया है. गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंदिर परिसर में पानी और गुलाब जल का छिड़काव किया जा रहा है.

कल द्वादशी पर बाबा श्याम की शयन आरती के बाद दो दिवसीय मेले का समापन होगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, श्रावण मास की पवित्र पुत्रदा एकादशी और रविवार का संयोग होने से इस बार देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आएंगे. सुबह से ही रींगस से पदयात्रा कर खाटूधाम आने वाले भक्तों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है. एकादशी और द्वादशी को भरने वाले इस मेले के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियां की है.

650 से अधिक का जाप्ता तैनात

भीड़ के दबाव को देखते प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है. डीएसपी राजेश कुमार जांगिड़ और थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है. 650 से अधिक का जाप्ता भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स, आरएसी जवान व मंदिर के सेवादार सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं. श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी.

24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर

आपको बता दें कि श्याम भक्तों के लिए एकादशी का दिन बहुत विशेष होता है. खाटूश्याम जी मंदिर में भी एकादशी और द्वादशी को बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले का आयोजन होता है. इस मेले में बाबा श्याम की विशेष पूजा होती है और विशेष श्रृंगार होता है. भक्तों की मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन बाबा श्याम के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होजाते हैं. बाबा श्याम के दो दिवसीय मेले में भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहते हैं, केवल श्रृंगार के समय ही कुछ देर के लिए मंदिर के कपाट बंद होते हैं.

जानिए कौन हैं बाबा श्याम

बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 10:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj