Vaibhav Sooryavanshi: 4,4 और विकेट… वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में नहीं चला का बल्ला, कौन है वो गेंदबाज जिसके आगे ‘वंडर किड’ फेल

होमखेलक्रिकेट
4,4 और आउट… वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में नहीं चला का बल्ला
Last Updated:August 23, 2026, 11:02 IST
Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के लिए अच्छी नहीं रही. ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 6 गेंदों के मेहमान रहे. उन्होंने दो चौकों की मदद से 8 रन बनाकर और गली में कैच थामकर पवेलियन लौट गए.नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 8 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी.
नई दिल्ली. इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू और जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की जर्सी में धमाल मचाने के बाद युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान की पारी महज छह गेंदों में खत्म हो गई. पारी की शुरुआत में उन्होंने दो शानदार चौके जरूर लगाए, लेकिन इसके बाद दो गेंद भी नहीं टिक सके और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
दो चौके और फिर गंवा दिया विकेट
बेंगलुरु में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे. पारी के दूसरे ओवर में वैभव ने तेज गेंदबाज बिश्वोरजीत कोंथौजम को लगातार दो गेंदों पर चौके जड़ दिए. इस दौरान वह बेहद शानदार दिखे. हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज ने बाजी पलट दी और भारतीय बल्लेबाज को कैच आउट करा दिया.
Exciting early battle 🔥
4️⃣,4️⃣,🇼
Bishworjit Konthoujam wins the contest against Vaibhav Sooryavanshi 👌#DuleepTrophy



