‘हर बात की आपसे इजाजत लूं?, गणेश टैटू पर ट्रोल हुई थीं किच्चा सुदीप की बेटी, अब दिया करारा जवाब

Last Updated:August 04, 2026, 21:08 IST
साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर किच्चा सुदीप और उनकी बेटी सान्वी सुदीप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी सुदीप ने पीठ पर भगवान गणेश जी के टैटू बनवाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस टैटू को लेकर बवाल मच गया. अब सान्वी ने ट्रोल्स की क्लास लगाई है.
ख़बरें फटाफट
ट्रोल्स की लगा दी क्लास
नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी सुदीप इन दिनों अपने टैटू को लेकर चर्चा में हैं.उन्होंने अपनी पीठ पर भगवान गणेश का टैटू करा रखा है. अब उनकी टैटू वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोगों का कहना है कि इससे संस्कृति और धार्मिक भावनाएं आहत होती है. वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में सामने आए हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस फोटो को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया और उनकी जमकर आलोचना की. वहीं सान्वी के साथ साथ उनके पिता किच्चा सुदीप को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि कई लोग सान्वी का सपोर्ट भी कर रहे हैं. अब उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.
सान्वी की किया सपोर्ट
सान्वी की इस पोस्ट पर पत्रकार और लेखक चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला भक्ति का नहीं, बल्कि किच्चा सुदीप के प्रति नाराजगी निकालने का तरीका बन गया है. उनके मुताबिक, कुछ लोग सुदीप को सीधे निशाना नहीं बना पा रहे, इसलिए उनकी बेटी को ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत सोशल मीडिया पर सेलेब्स को ट्रोल करना बन गई है. उनका कहना था कि किसी भी छोटी बात को बड़ा विवाद बनाते हैं, सान्वी के साथ भी यही हो रहा है.
View this post on Instagram



