Sports

अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना कोई बाबर आजम से सीखे! 4 साल में शतक के सबसे करीब पहुंचकर हुए रन आउट

होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम का शतक का सूखा बरकरार, खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

Last Updated:August 04, 2026, 20:34 IST

Babar Azam Run Out: बाबर आजम एक बार फिर टेस्ट शतक से चूक गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह 88 रन बनाकर रन आउट हो गए. एक क्विक सिंगल लेने की कोशिश में बाबर आजम ने अपना विकेट गंवा दिया. 2022 में लगाए अपने पिछले शतक के बाद बाबर सेंचुरी के सबसे करीब थे.बाबर आजम का शतक का सूखा बरकरार, खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ीZoomबाबर आजम 88 रन बनाकर हुए रन आउट.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम के पास लगभग 4 साल बाद टेस्ट में शतक लगाने का सबसे सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली. वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वीन्स पार्क ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वह शतक के बेहद करीब पहुंचकर रन आउट हो गए. बाबर आजम 2022 में लगाए अपने आखिरी टेस्ट शतक के बाद सेंचुरी के सबसे करीब थे, लेकिन एक गलती उनका दिल तोड़ दिया. दूसरे दिन स्टंप्स तक 86 रन पर नाबाद रहे बाबर तीसरे दिन की शुरुआत में सिर्फ दो ही रन और जोड़ सके और रन आउट होकर पवेलियन लौटे.

खुद पैरों पर मारी कुल्हाड़ीबाबर आजम शतक की उम्मीद के साथ मैदान में उतरे थे, क्योंकि उन्हें 100 रन तक पहुंचने के लिए 14 रन की ही दरकार थी. दिन के शुरुआती कुछ ओवर उन्होंने संभलकर खेले, लेकिन पारी के 75वें ओवर में सिंगल चुराने के चक्कर में अपना और टीम का नुकसान करा बैठे. दरअसल, जोमेल वारिकन की 5वीं गेंद को बाबर ने कवर की ओर पुश किया और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. बाबर ने दूसरे छोर पर खड़े शतकवीर अब्दुल्ला शफीक की ओर देखा तक नहीं कि वह रन भागने के इच्छुक हैं या नहीं. चूंकि डेंजर जोन (स्ट्राइकर एंड) में शफीक को जाना था ऐसे में उन्होंने रन लेने के लिए मना कर दिया. तब तक बाबर क्रीज से काफी बाहर आ चुके थे. बाबर ने वापस क्रीज में पहुंचने की पूरी कोशिश की और डाइव भी लगाई, लेकिन ब्रैंडन किंग के डायरेक्ट थ्रो ने उनके शतक की उम्मीदों का काम तमाम कर दिया. वह क्रीज से काफी दूर रह गए और रन आउट हो गए. बाबर को सिंगल भागने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी, लेकिन जल्दबाजी का खामियाजा उन्हें विकेट देकर उठाना पड़ा.

Babar Azam’s wait for a Test century continues.

Today he looked destined to end a drought that’s lasted since 2022 vs New Zealand.

An innings full of class, elegance and intent. 88 runs of pure world class Babar.

— Muhammad Areeb Uddin Sheikh Areeb Cricket World (@areeb_7official) August 4, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj