700 रुपये किलो बिक रहा ‘आम का राजा’! जयपुर में हापुस आम की जबरदस्त डिमांड, लगा खास मेला

Last Updated:May 02, 2026, 14:52 IST
Jaipur Fruit Market: गर्मियों के मौसम में आम की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हापुस आम की हो रही है, जिसकी कीमत करीब 700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. प्रीमियम क्वालिटी और बेहतरीन स्वाद के कारण यह आम मंडियों में सबसे ज्यादा डिमांड में है. खासतौर पर जयपुर में हापुस आम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जहां एक विशेष आम मेला भी आयोजित किया गया है. इस मेले में विभिन्न किस्मों के आम उपलब्ध हैं, लेकिन हापुस आम सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. व्यापारी भी इसकी बढ़ती मांग से उत्साहित हैं. हापुस आम अपनी मिठास, खुशबू और क्वालिटी के लिए जाना जाता है, जिसके चलते यह आम आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ खास वर्ग में भी लोकप्रिय बना हुआ है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर: भीषण गर्मी के सीजन में अभी जयपुर की मंडियों में फल-फूट्स की जमकर डिमांड हैं. ख़ासतौर पर आम की सबसे ज्यादा डिमांड हैं. अभी गर्मियों के सीजन जयपुर की फल मंडियों में अलग-अलग राज्यों से आम की अलग-अलग वैरायटी पहुंच रही हैं जिनकी लोगों में जमकर डिमांड हैं लेकिन आम की इन अलग-अलग वैरायटी मिल सबसे महंगी और सबसे स्वादिष्ट आम की वैरायटी में हाफूस आम की सबसे ज्यादा लोगों में डिमांड हैं. लोकल-18 ने हाफूस आम की खास वैरायटी और अन्य आमों की कीमत और डिमांड को लेकर जयपुर की लाल कोठी सब्जी मंडी में पहुंच कर यहां फल विक्रेताओं से बात की तो जुनैद अंसारी बताते हैं कि बढ़ती गर्मी में अभी लोगों में आम की जमकर डिमांड हैं और जयपुर में 7 से 8 प्रकार की अलग-अलग वैरायटी के आम मंडियों में अभी बिक रहे हैं जिनमें हाफूस आम की लोगों में सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं क्योंकि इसकी मिठास, खुशबू और नेचुरली स्वाद खास होता हैं.
हाफूस आम ख़ासतौर पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी से जयपुर पहुंचते हैं जिसमें हाफूस आम की वैरायटी में भी अलग-अलग वैरायटी होती हैं जिसमें आम के साइज, रंग और स्वाद का अंतर होता हैं. हाफूस आम के अलावा मंडियों में सफेदा, सिंदूरी, लगड़ा, चौंसा, केसर, दशहरी, तोतपुरी जैसै अलग-अलग आमों की वैरायटी की भी लोगों में अभी जमकर डिमांड हैं. फल विक्रेताओं का कहना हैं 2 से 3 महिने तक अब लगातार मंडियों में आम की जमकर डिमांड रहेगी. जिसके चलते फल विक्रेताओं को अच्छा मुनाफा होगा.
50 रूपए से लेकर 700 किलों आम की कीमतेंलोकल-18 से बात करते हुए मंडी के फल विक्रेताओं का कहना हैं वैसे तो अभी सभी वैरायटी के आमों की जमकर डिमांड हैं लेकिन अलग-अलग वैरायटी की कीमतों के हिसाब भी लोगों में अलग-अलग डिमांड रहती हैं जैसे हाफूस आम आम की सभी सभी वैरायटी में सबसे महंगा आम है जिसकी कीमत 300 रूपए से 700 रूपए किलो तक हैं इसके अलावा मंडियों में 50 रूपए से लेकर अलग-अलग वैरायटी के आमों की कीमत अलग-अलग हैं. लेकिन हाफूस जैसी महंगी वैरायटी के आम किलों के बजाए पेटी के हिसाब से बिकते हैं जिसमें एक पेटी में 12 पीस होते है जिसकी कीमत 11 रूपए होती हैं. क्योंकि हाफूस आम सबसे प्रीमियम क्वालिटी का होता हैं जिसके चलते उसकी पैकेजिंग भी बेहतरीन होती हैं.लोकल-18 से बात करते हुए एक अन्य फल विक्रेता बताते हैं कि हाफूस के अलावा बादम आम की लोगों में जमकर डिमांड हैं साथ ही अलग-अलग मंडियों और अलग-अलग फल विक्रेताओं की दुकानों पर फलों की कीमतों में अंतर आ सकता हैं लेकिन सामान्य रूप से मंडियों में 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपए किलों की कीमत तक सबसे महंगा आम अभी बिक रहा हैं.
जयपुर में लगा हैं हाफूस आम का अनोखा मेला गर्मियों के सीजन में हर साल आम की सबसे बेहतरीन क्वालिटी हाफूस के स्वाद के लिए जयपुर में हर साल भव्य आम मेले का आयोजन किया जाता हैं ऐसे ही इस साल भी जयपुर के राजापार्क स्थित भाटिया भवन में चार दिवसीय आम मेला अभी चल रहा हैं. इस मेले में ख़ासतौर पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आने वाले प्रसिद्ध आम बेचने के लिए रखे गए हैं. जिसमें हाफूस आमों की अलग-अलग वैरायटी लोगों को एक ही जगह खरीदने का मौका मिल रहा हैं. इस मेले में खासतौर पर लोगों को सीधे किसानों से आम खरीदने का मौका मिल रहा हैं. जिससे ग्राहकों को आम की बेहतर गुणवत्ता के साथ उचित दाम पर यहां लोग आम खरीद सकते हैं. राजापार्क में चार दिनों तक चलने वाली यह प्रदर्शनी खास तौर पर उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, जो असली हापुस आम का स्वाद लेना चाहते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



