फ्रिज का ठंडा पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? डाइटिशियन से जान लीजिए हकीकत

Last Updated:May 05, 2026, 22:38 IST
Cold Water Good or Bad: गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पाचन और गले पर असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो संतुलित मात्रा और हल्का ठंडा पानी पीने की सलाह देते हैं, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े.
गर्मियों में ठंडा पानी पीने से शरीर को ठंडक मिल सकती है.
Fridge Water vs Normal Water: गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है. तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे में फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है. सादा पानी से गर्मी में प्यास भी नहीं बुझती है. कई लोग घर आते ही सीधे फ्रिज खोलकर ठंडा पानी पी लेते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक महसूस होती है. अब सवाल यह है कि क्या यह आदत लंबे समय में शरीर के लिए सही है या नहीं? इस बारे में डाइटिशियन से काम की बात जान लेते हैं.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. हमारा शरीर भोजन को पचाने के लिए एक निश्चित तापमान बनाए रखता है. जब हम अचानक बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है. खासकर अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो यह पेट में मौजूद एंजाइम्स के काम को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण गैस, अपच, भारीपन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लंबे समय में पाचन संबंधी दिक्कतों को बढ़ा सकती हैं.
एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडा पानी गले और श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर डाल सकता है. अत्यधिक ठंडा पानी गले की मांसपेशियों को सिकोड़ देता है, जिससे कुछ लोगों को खराश या असहजता महसूस हो सकती है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जिन्हें जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है, उनके लिए यह आदत और भी परेशानी बढ़ा सकती है. लगातार बहुत ठंडा पानी पीने से गले में संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ठंडा पानी पूरी तरह से नुकसानदायक है. गर्मियों में सीमित मात्रा में ठंडा पानी पीना शरीर के लिए राहतदायक हो सकता है.
डाइटिशियन की मानें तो जब आप बाहर से धूप में आते हैं या ज्यादा पसीना बहता है, तो हल्का ठंडा पानी शरीर का तापमान संतुलित करने में मदद करता है. यह तुरंत ताजगी देता है और थकान कम करता है. सामान्य तापमान का पानी या हल्का ठंडा पानी सबसे बेहतर विकल्प है. अगर आप फ्रिज का पानी पीना चाहते हैं, तो उसे कुछ मिनट बाहर रखकर थोड़ा सामान्य होने दें, फिर पिएं. इससे शरीर को झटका नहीं लगता और पाचन तंत्र भी प्रभावित नहीं होता. इसके अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ज्यादा जरूरी है, चाहे वह ठंडा हो या सामान्य.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



