Sports

सुदर्शन के शतक पर भारी कोहली और पडिक्कल की पारी, जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी

होमखेलक्रिकेट

सुदर्शन के शतक पर भारी कोहली और पडिक्कल की पारी, जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी

Last Updated:April 24, 2026, 22:59 IST

RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में जीत की पटरी पर लौट आई है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियां साई सुदर्शन की सेंचुरी पर भारी पड़ीं, जिससे आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. यह आरसीबी की पांचवीं जीत है, जिससे टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात को सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है.सुदर्शन के शतक पर भारी कोहली और पडिक्कल की पारी, जीत की पटरी पर लौटी आरसीबीZoomआरसीबी ने दर्ज की 5वीं जीत.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात देकर जीत की लय हासिल कर ली है, क्योंकि पिछले मुकाबले में आरसीबी को दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था. अब अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल इस जीत के नायक रहे, जिनकी अर्धशतकीय पारियां साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ीं. गुजरात ने 206 रन का लक्ष्य दिया था. पीछा करते हुए आरसीबी ने 7 गेंदे रहते 206 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह आरसीबी की सीजन में 5वीं जीत है, जबकि गुजरात को चौथी हार का झेलनी पड़ी.

कोहली-पडिक्कल ने आरसीबी को जिताया200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 24 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब जेकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और पडिक्कल के बीच हुई साझेदारी ने आरसीबी की जीत की नींव रख दी. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई. पडिक्कल ने 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा. वह 27 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 6 छक्के और दो चौके शामिल रहे.

विराट कोहली की 30 गेंदों में अर्धशतक ठोकने के बाद भी बल्लेबाजी जारी रही. हालांकि, सीजन के अपने पहले शतक के करीब पहुंचकर वह जेसन होल्डर की गेंद पर प्लेड ऑन हो गए. कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और चार छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान कोहली ने दो कई रिकॉर्ड भी नाम कर लिए, जिसमें आईपीएल में 800 चौके और 300 छक्के मुख्य रहे. कोहली आईपीएल में 800 चौके लगाने वलए इतिहास के पहले बल्लेबाज बने. वहीं, छक्कों का तिहरा शतक पूरा करने वाले ओवरऑल तीसरे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले ये कारनामा कर चुके हैं.

डेविड-पंड्या रहे नाबादकोहली के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी थमी जरूर, जब चंद रनों के भीतर दो और विकेट गिर गए, लेकिन क्रुणाल पंड्या और टिम डेविड ने जीत की दहलीज पार करा दी. क्रुणाल ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 23 रन बनाए. वहीं, टिम डेविड 10 रन पर नॉटआउट रहे. कप्तान रजत पाटीदार 8 रन बनाकर आउट हुए. जितेश शर्मा ने 10 रन बनाए. गुजरात के लिए राशिद खान को दो विकेट, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला.

सुदर्शन का शतक गया बेकारआरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. जीटी की शुरुआत कमाल की रही और शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े. गिल एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए, तो साई सुदर्शन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद सुयश शर्मा का शिकार बने. हालांकि, सुदर्शन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सुदर्शन ने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. इस शतक के दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सुदर्शन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा.

वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों का योगदान दिया. वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे. जेसन होल्डर ने अंतिम ओवरों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 23 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए. आरसीबी की गेंदबाजों ने गुजरात को मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया और अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, जिससे उनकी पारी 210 रन के अंदर ही सीमित रही. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

इस मैच के बाद दोनों टीमों को स्टैंडिंगअंकतालिका की बात करें तो इस मुकाबले के बाद आरसीबी की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, गुजरात टाइटंस हार के साथ फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच चुकी है. उसके 7 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ 6 अंक हैं. पहले नंबर पर पंजाब किंग्स 11 अंक लेकर मजबूती से बनी हुई है, जबकि टॉप-4 में अन्य टीमें राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं, जो क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 24, 2026, 22:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj