Entertainment

शाहरुख खान के घर मचा हड़कंप, ‘मन्नत’ के आंगन में दिखे 8 फीट लंबे दो सांप, रेस्क्यू टीम ने एक को पकड़ा

Last Updated:August 18, 2026, 16:18 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई स्थित आलीशान बंगला ‘मन्नत’ अकसर अपनी चमक और स्टारडम को लेकर सुर्खियों में रहता है. लेकिन इस बार यहां कोई फिल्मी सितारा नहीं, बल्कि दो बिन बुलाए मेहमान पहुंच गए. 17 अगस्त की रात मन्नत के परिसर में दो सांप दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाया गया. इनमें से एक करीब 8 फीट लंबा धामन यानी इंडियन रैट स्नेक निकला, जिसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि दूसरा सांप मौके से निकल गया.

ख़बरें फटाफट

शाहरुख खान ‘मन्नत’ में दिखे दो 8 फीट के सांप, 1 को किया गया रेस्क्यू Zoomशाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में 2 सांप दिखे.

नई दिल्ली. शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ में सोमवार रात अचानक हड़कंप मच गया. बंगले के आंगन में दो सांप नजर आए. दोनों को देखकर वहां मौजूद लोगों में डर फैल गया. आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर एक सांप को पकड़ लिया है. घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मौके पर पहुंची टीम ने 8 फीट लंबे एक सांप को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरा सांप फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, यह सांप करीब 8 फीट लंबा धामन था. राहत की बात यह है कि धामन जहरीला नहीं होता. रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया. हालांकि, दूसरा सांप लोगों की हलचल देखकर वहां से निकल गया. इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिलाम. बताया जा रहा है कि घटना 17 अगस्त की रात की है. इस पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद शाहरुख के फैंस भी हैरान हैं. ‘मन्नत’ में सांप मिलने की खबर अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.

रात को आंगन में दिखे 2 सांप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेक रेस्क्यूअर विक्की दुबे को सोमवार रात करीब 8 बजे फोन आया कि बांद्रा वेस्ट स्थित मन्नत के परिसर में दो सांप दिखाई दिए हैं. दोनों सांप कथित तौर पर लॉन में कुंडली मारे हुए नजर आए थे. सूचना मिलने के बाद विक्की ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj