Rajasthan

Kota News: 30 हजार से शुरू किया कारोबार, 2 करोड़ के टर्नओवर तक पहुंचा, 21 महिलाओं को दिया रोजगार

Last Updated:August 12, 2026, 15:29 IST

कोटा के युवा उद्यमी चिनात्मन जैन ने महज 30 हजार रुपये से हेल्थ और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स का कारोबार शुरू किया. आज उनका बिजनेस 2 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंच चुका है. खास बात यह है कि उनकी यूनिट में 21 महिलाएं काम कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Insideछोटी पूंजी, बड़ा सपना और बड़ी कामयाबी, 30 हजार से बनाया 2 करोड़ का बिजनेसZoom

कोटा. युवा उद्यमी चिनात्मन जैन ने महज 30 हजार रुपये की बचत से कारोबार शुरू कर आज करीब 2 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंचने की मिसाल कायम की है. हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में काम करने वाले चिनात्मन ने न केवल अपना ब्रांड खड़ा किया, बल्कि 21 महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया. चिनात्मन की हेल्थ और न्यूट्रिशन में रुचि मुंबई में रहने के दौरान बढ़ी, इसी दौरान उन्होंने पीनट बटर के बाजार और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर रिसर्च शुरू की, उन्हें पता चला कि बाजार में उपलब्ध कई उत्पादों में पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद उन्होंने बिना पाम ऑयल वाला पीनट बटर तैयार करने का फैसला किया.

कई महीनों की रिसर्च और प्रयोग के बाद उन्होंने छोटी यूनिट से उत्पादन शुरू किया. शुरुआत में कारोबार की रफ्तार धीमी रही और पहले साल महज ढाई लाख रुपये का कारोबार हुआ. हालांकि, उत्पाद की गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे पर उन्होंने काम जारी रखा.

पीनट बटर से बढ़ाया प्रोडक्ट पोर्टफोलियो

समय के साथ ब्रांड ने बाजार में अपनी पहचान बनाई, आज यहां पीनट बटर के अलावा आलमंड बटर और चॉकलेट बटर समेत कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. उत्पादों में रोस्टेड मूंगफली, सेंधा नमक और गुड़ जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर प्राकृतिक स्वाद और पोषण को प्राथमिकता दी जा रही है. चिनात्मन ने अपने बिजनेस मॉडल को स्थानीय संसाधनों से भी जोड़ा. हाड़ौती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाली मूंगफली को स्थानीय स्तर पर प्रोसेस कर वैल्यू एडिशन किया जा रहा है. इससे किसानों की उपज को नए बाजार और उत्पाद के रूप में बेहतर अवसर देने की दिशा में काम हो रहा है.

कारोबार के साथ महिलाओं को रोजगार

इस स्टार्टअप की सफलता का असर सिर्फ टर्नओवर तक सीमित नहीं है. आज यूनिट में 21 महिलाएं काम कर रही हैं. रोजगार के जरिए ये महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, इस तरह कारोबार ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं. 30 हजार रुपये से शुरू हुआ चिनात्मन का सफर आज 2 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंच चुका है. उनका मानना है कि किसी भी काम में सफलता के लिए रुचि, जुनून और लगातार मेहनत जरूरी है. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी जरूरी नहीं होती. मजबूत आइडिया, गुणवत्ता, निरंतर मेहनत और स्थानीय संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से छोटी शुरुआत को भी बड़े कारोबार में बदला जा सकता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

August 12, 2026, 15:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj