Kuku Kohli Prayer Meet: विक्की-कैटरीना समेत तमाम सितारों ने कुकू कोहली को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुईं अरुणा ईरानी

Last Updated:August 30, 2026, 06:58 IST
दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. बीते मंगलवार को 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. ‘फूल और कांटे’ फिल्म का निर्देशन करने वाले कुकू कोहली की प्रेयर मीट में उनकी पत्नी अरुणा ईरानी काफी भावुक नजर आईं. इस दुखद घड़ी में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया.
ख़बरें फटाफट
कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे. (फोटो साभार: IMDb/Instagram@varindertchawla)
नई दिल्ली. फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद शनिवार को मुंबई के अंधेरी स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) का आयोजन किया गया. इस दौरान बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया. कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था.
प्रार्थना सभा में उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पहुंचीं. इस दौरान वह बहुत इमोशनल नजर आईं. दुखद घड़ी में परिवार के सदस्य उन्हें संभालते और सहारा देते नजर आए. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ कुकू कोहली को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके साथ विक्की के पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल भी मौजूद थे.
View this post on Instagram



