Rajasthan

सवाई माधोपुर में इनामी बदमाश को VIP ट्रीटमेंट, पुलिस कस्टडी में चाय-नाश्ते का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Last Updated:August 30, 2026, 07:34 IST

VIP Treatment Police Custody Viral Video: सवाई माधोपुर में 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी सद्दाम उर्फ बिहारी को पुलिस में कथित वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में सद्दाम को मलारना डूंगर की एक दुकान पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चाय-नाश्ता करते देखा जा रहा है. सद्दाम को कुण्डेरा थाना पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित होने के चलते गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेशी के लिए गंगापुर सिटी ले जाया गया था. वापस लौटते समय यह घटना हुई. वीडियो को उसके एक समर्थक ने सोशल मीडिया स्टेटस पर शेयर किया था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसे हटा दिया गया. कुण्डेरा थानाधिकारी ने सफाई दी कि पुलिसकर्मी शॉपिंग के लिए रुके थे और दुकानदार ने पुलिस को चाय-नाश्ता कराया, जिसमें सद्दाम को भी चाय दी गई.

ख़बरें फटाफट

सवाई माधोपुर में इनामी बदमाश को VIP ट्रीटमेंट, वीडियो वायरल होते ही मचा बवालZoomसवाई माधोपुर में 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी को पुलिस कस्टडी में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का वीडियो वायरल

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर में 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी सद्दाम उर्फ बिहारी को पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. कई आपराधिक मामलों में वांछित सद्दाम को हाल ही में कुण्डेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका रिमांड मिला. इसी दौरान गंगापुर से वापस लौटते समय मलारना डूंगर में सद्दाम के एक दुकान पर रुकने और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चाय-नाश्ता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.

वीडियो में पुलिस कस्टडी में मौजूद बदमाश को दुकान पर नाश्ता करते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सद्दाम के एक समर्थक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया. विवाद बढ़ने के बाद वीडियो को डिलीट कर दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस कस्टडी में मौजूद 25 हजार रुपये के इनामी और हार्डकोर अपराधी को इस तरह दुकान पर रुकने और नाश्ता करने की अनुमति कैसे मिली. यह मामला राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ के उलट नजर आने को लेकर भी चर्चा में है.

कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय दुकान पर रुका बदमाश

बताया जा रहा है कि कुण्डेरा थाना पुलिस ने हाल ही में कई मामलों में वांछित सद्दाम उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गई थी. कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद जब पुलिस टीम सद्दाम को वापस लेकर लौट रही थी, तब मलारना डूंगर में वह एक दुकान पर रुका. यहीं पुलिस की मौजूदगी में उसे चाय-नाश्ता करवाया गया. इस दौरान बनाए गए वीडियो को उसके एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर लगाया था. बाद में मामला चर्चा में आने के बाद वीडियो हटा दिया गया.

थानाधिकारी ने दी ये सफाई

मामले को लेकर कुण्डेरा थानाधिकारी दिलीप वर्मा का कहना है कि सद्दाम बिहारी को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया था. वापस लौटते समय एएसआई को शॉपिंग करनी थी. जिस दुकानदार से पुलिसकर्मियों ने सामान लिया, उसी दुकानदार ने पुलिसकर्मियों को चाय-नाश्ता करवाया. थानाधिकारी के मुताबिक इसी दौरान सद्दाम बिहारी को भी चाय पिलाई गई. हालांकि, पुलिस की इस सफाई के बावजूद वीडियो सामने आने के बाद कस्टडी में मौजूद इनामी बदमाश को दुकान पर रोकने और नाश्ता कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कस्टडी प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 07:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj