Entertainment
गोविंदा-करिश्मा का बेधड़क रोमांस, अनु मलिक की धुन में कुमार सानू ने दी आवाज, सीधे दिल के पार उतरते बोल

नई दिल्ली. खुद्दार फिल्म का ‘वो आंख ही क्या’ 90 के दशक के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में से एक है. इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर की केमिस्ट्री वाकई देखने लायक है. जहां इस फिल्म के अन्य गाने जैसे ‘तुमसा कोई प्यारा’ काफी फास्ट और पेपी थे, वहीं ‘वो आंख ही क्या’ एक बहुत ही इमोशनल और रूहानी ट्रैक है. अनु मलिक ने इसका संगीत दिया है और उन्होंने इसमें सादगी के साथ जो गहराई डाली है, वो आज भी सुनने में बहुत सुकून देती है. कुमार सानू और अलका याग्निक की जोड़ी ने अपनी आवाज से जो जादू बिखेरा है, वही कारण है कि यह गाना आज भी एवरग्रीन है. जमीर काजमी के लिखे बोले सीधे दिलों को छू लेते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



