Rajasthan

सात दिन से धधक रहा कुंभलगढ़ अभयारण्य! 50 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक, वन्यजीवों पर संकट

Last Updated:April 25, 2026, 10:22 IST

Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary Fire: कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य में लगी भीषण आग सातवें दिन भी काबू से बाहर है और धीरे-धीरे फैलते हुए मामाजी बावजी खाड़ी तक पहुंच गई है. इस आग से करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं. पैंथर, भालू सहित कई वन्यजीव अपने आवास छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं. पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र के कारण आग फैलने में भयंकर आ रही है. लगातार बढ़ती आग ने वन विभाग की इकाइयों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

पैंथर-भालू भागने को मजबूर! कुंभलगढ़ जंगल की आग बनी बेकाबू, पर्यावरण को नुकसानZoomपैंथर-भालू भागने को मजबूर! कुंभलगढ़ जंगल की आग बनी बेकाबू, पर्यावरण को नुकसान

पाली: कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में लगी भीषण आग अब विकराल रूप धारण कर चुकी है. पिछले सात दिनों से लगातार जल रही इस आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है, जिससे वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है.

आग धीरे-धीरे फैलते हुए मामाजी बावजी खाड़ी तक पहुंच गई है. लगातार फैल रही इस आग ने अब तक करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. जंगल की बहुमूल्य वन संपदा पेड़-पौधे और वनस्पतियां तेजी से जलकर नष्ट हो रही हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है.

वन्यजीवों पर मंडरा रहा खतराकुंभलगढ़ अभयारण्य अपने समृद्ध वन्यजीवन के लिए जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में पैंथर, भालू और अन्य वन्यजीव विचरण करते हैं. आग के कारण ये जीव अपने प्राकृतिक आवास को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए हैं. इससे उनके जीवन पर गंभीर संकट पैदा हो गया है.

वन विभाग पर उठ रहे सवाललगातार सात दिनों से आग पर नियंत्रण नहीं हो पाने के कारण वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो आग को इतना फैलने से रोका जा सकता था.

काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ाअभयारण्य का पहाड़ी और दुर्गम भू-भाग आग बुझाने के कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है. दमकल और वन विभाग की टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने और आग पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वन विभाग और प्रशासन की टीमें आग बुझाने में जुटीफिलहाल वन विभाग और प्रशासन की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हालांकि, आग की तीव्रता को देखते हुए इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में अभी और समय लग सकता है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 25, 2026, 10:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj