लक्ष्मणगढ़ अलवर एक्सप्रेस-वे हादसा | Alwar Car Fire Accident Delhi Mumbai Expressway 5 Dead

Last Updated:April 30, 2026, 07:05 IST
Alwar Car Fire Accident Delhi Mumbai Expressway 5 Dead: अलवर के लक्ष्मणगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीती रात चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए. मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे. मौजपुर के पास हुए इस हादसे में कार चालक ने मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई. मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट

अलवर में भीषण हादसा: कार में आग लगने से 5 श्रद्धालुओं की जिंदा जलने से मौत
Alwar Car Fire Accident Delhi Mumbai Expressway 5 Dead: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है. अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के समीप एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. आग इतनी भीषण थी कि कार सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों के कार के भीतर ही जिंदा जलने से मौत हो गई. कार में आग लगते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, तब तक सब कुछ राख हो चुका था.
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे. ये सभी लोग जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे. खुशियों भरा सफर लक्ष्मणगढ़ के पास पहुँचते ही मातम में बदल गया. फिलहाल मृतकों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है.
चालक ने कूदकर बचाई अपनी जानहादसे के वक्त कार की रफ्तार तेज थी. जैसे ही कार में आग की लपटें उठीं, कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए और बड़ी मशक्कत के बाद चलती कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हालांकि, वह अपने साथियों को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका. चालक की आंखों के सामने ही उसके साथी आग की लपटों में घिर गए.
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूदहादसे की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची. परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. कार में आग लगने का कारण जांच के बाद ही चल सकेगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
April 30, 2026, 07:01 IST



