National

आसमान में प्‍लेन पर गिरी बिजली, हो गए दो टुकड़े, 35000 फीट पर आफत में आई 207 पैसेंजर्स की जान!

Last Updated:June 16, 2026, 23:38 IST

श्रीलंकन एयरलाइंस की कोलंबो से सिडनी जा रही फ्लाइट पर उड़ान के दौरान बिजली गिर गई. प्‍लेन में सवार 207 यात्रियों ने जोरदार धमाका सुना और इंजन के पास चिंगारियां देखीं. स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत प्‍लेन को वापस कोलंबो एयरपोर्ट लौटाने का फैसला किया. सुरक्षित लैंडिंग के बाद जांच में पता चला कि इंजन के एग्जॉस्ट नोजल का बड़ा हिस्सा गायब था.आसमान में प्‍लेन पर गिरी बिजली, हो गए दो टुकड़े, आफत में आई पैसेंजर्स की जान!Zoomबिजली गिरने से आसमान में प्‍लेन के दो टुकड़े हो गए हैं.

Air Accident News: श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक पैसेंजर प्‍लेन बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया. श्रीलंकन एयरलाइंस का यह प्‍लेन आसमान में अचानक बिजली की चपेट में आ गया. जिसके बाद, प्‍लेन के दो टुकड़े हो गए. बावजूद इसके, पायलट और क्रू की सूझबूझ से प्‍लेन को सुरक्षित वापस कोलंबो एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. इस घटना में सभी 207 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट कोलंबो से सिडनी के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान अचानक प्‍लेन बिजली की चपेट में आ गया. इसके तुरंत बाद पैसेंजर्स ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी. पैसेंजर्स का कहना है कि उन्होंने प्‍लेन के बाएं इंजन के पास चिंगारियां भी निकलती देखीं. घटना के बाद प्‍लेन में अफरा तफरी का माहौल हो गया. यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है.

हालांकि क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाला और किसी तरह पैसेंसर्स को शांत करने में कामयाब रहे. इसी बीच पायलट ने एहतियात के तौर पर प्‍लेन को वापस कोलंबो ले जाने का फैसला किया. जिसके बाद प्‍लेन ने कोलंबो एयरपोर्ट पर सेफ इमरजेंसी लैंडिंग की है. लैंडिंग के बाद जब टेक्निकल टीम ने प्‍लेन की जांच की तो पता चला कि इंजन के एग्जॉस्ट नोजल का एक बड़ा भाग गायब था. माना जा रहा है कि बिजली गिरने के कारण यह हिस्सा डैमेज होकर प्‍लेन से अलग हो गया.

एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को बाद में दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है. फिलहाल प्‍लेन को विस्तृत जांच के लिए रोक दिया गया है. एक्‍सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बिजली गिरने के बाद इंजन को इतना गंभीर नुकसान कैसे पहुंचा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो सकेगी.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj