सुबह से लंबी कतारें… नेता वोट डाल रहे, असली कहानी युवा वोटर्स की, क्या यही तय करेंगे चुनाव?

होमवीडियोदेश
सुबह से लंबी कतारें… नेता वोट डाल रहे, असली कहानी युवा वोटर्स की, क्या यही तय करेंगे चुनाव?
सुबह से लंबी कतारें… नेता वोट डाल रहे, असली कहानी युवा वोटर्स की, क्या यही तय करेंगे चुनाव?
Tamil Nadu Election Ground Report: तमिलनाडु में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही पूरे जोश के साथ जारी है और कई बड़े नेताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल कर लिया है. पी. चिदंबरम मतदान करते हुए नजर आए, वहीं बीजेपी उम्मीदवार एल. मुरुगन और तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अंबुमणि रामदास भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. कोयंबटूर में मौजूद हमारे सहयोगी हरीश के मुताबिक, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अच्छा खासा टर्नआउट देखने को मिल रहा है. खासकर वेस्टर्न तमिलनाडु में वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. यह इलाका एआईएडीएमके और बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां पिछली बार के चुनाव में 68 सीटों में से करीब 46 सीटें एआईएडीएमके को मिली थीं. इस बार के मतदान में एक खास ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है. युवा वोटर्स की बड़ी भागीदारी. सुबह से ही बड़ी संख्या में यंग वोटर्स मतदान करते नजर आए हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी सक्रिय हो गया है. इसी दौरान एक फर्स्ट टाइम वोटर से बातचीत में उसने बताया कि उसने सोच-समझकर वोट दिया है और वही उम्मीदवार चुना है जो उनके हिसाब से राज्य और क्षेत्र के लिए ज्यादा काम कर सकता है. उसने यह भी कहा कि उनके कई दोस्त भी मतदान को लेकर उत्साहित हैं, हालांकि कुछ अभी 18 साल के नहीं हुए हैं, लेकिन अगले चुनाव में वे भी वोट करेंगे. ग्राउंड रिपोर्ट से साफ है कि तमिलनाडु में इस बार युवा मतदाताओं की भागीदारी एक बड़ा फैक्टर बनकर उभर रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




