करौली शादी गैस सिलेंडर न्यूज़| Karauli News Wedding Gas Cylinder Rules DSO Office

Last Updated:April 23, 2026, 10:41 IST
Karauli News Wedding Gas Cylinder Rules DSO Office: करौली जिले में शादी समारोहों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों के आवंटन के नए नियमों ने जनता को मुसीबत में डाल दिया है. अब शादी का कार्ड डीएसओ कार्यालय में जमा कराने के बाद ही शहर में 3 और गाँव में 2 सिलेंडर की अनुमति मिल रही है. जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा के अनुसार यह कदम कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है. हालांकि आखातीज के सावे के कारण लोग भारी संख्या में कार्ड लेकर दफ्तर पहुँच रहे हैं क्योंकि बिना विभागीय अनुमति के गैस एजेंसियां सिलेंडर नहीं दे रही हैं. कम सिलेंडरों के कारण शादी वाले घरों में खाना बनाने की व्यवस्था चरमरा रही है.
ख़बरें फटाफट
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही परिवारों में उत्साह के साथ-साथ अब एक नई परेशानी खड़ी हो गई है. जिला प्रशासन ने शादी समारोहों में गैस सिलेंडरों के उपयोग को लेकर बेहद सख्त नियम लागू कर दिए हैं. वर्तमान में स्थिति यह है कि लोग अपनी शादी का पहला निमंत्रण पत्र भगवान गणेश को चढ़ा रहे हैं और दूसरा कार्ड सीधे जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) के कार्यालय लेकर पहुँच रहे हैं. सिलेंडर की किल्लत और प्रशासनिक बंदिशों के चलते उन घरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जहाँ आने वाले दिनों में मांगलिक कार्यक्रम होने वाले हैं.
जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा के अनुसार जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने और घरेलू सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है. नए आदेश के तहत शहरी क्षेत्रों में एक शादी समारोह के लिए अधिकतम 3 कमर्शियल सिलेंडर ही आवंटित किए जाएंगे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह संख्या घटाकर मात्र 2 तय की गई है. प्रशासन का मानना है कि इस कदम से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और गैस की बर्बादी या अवैध भंडारण पर लगाम कसी जा सकेगी.
बिना कार्ड जमा किए नहीं मिलेगी अनुमतिअब शादी की तैयारियों की चेकलिस्ट में डीएसओ ऑफिस के चक्कर लगाना भी शामिल हो गया है. प्रशासन ने अनिवार्य किया है कि सिलेंडर प्राप्त करने के लिए परिवारों को अपनी शादी का कार्ड विभाग में जमा कराना होगा. इसके बाद रसद विभाग की टीम मौके और जरूरत की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट संतोषजनक होने के बाद ही संबंधित गैस एजेंसी को कमर्शियल सिलेंडर जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे. इस जटिल प्रक्रिया के कारण आखातीज जैसे बड़े सावे से पहले विभाग के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
आमजन की बढ़ी मुसीबतप्रशासन के इस फैसले से मध्यम और बड़े स्तर पर शादी का आयोजन करने वाले परिवारों में भारी आक्रोश और चिंता है. लोगों का कहना है कि 2 या 3 सिलेंडरों में सैकड़ों मेहमानों का खाना बनाना लगभग असंभव है. लोग घंटों लाइनों में लगकर केवल दो-तीन सिलेंडरों की अनुमति ले पा रहे हैं जो ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है. उधर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि फ्लाइंग स्क्वाड टीमें समय-समय पर मैरिज गार्डन और घरों में जांच करेंगी. यदि किसी समारोह में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग मिला या नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
April 23, 2026, 10:39 IST


