अलवर में मानसून का जादू, अरावली की वादियां बनीं स्वर्ग, किशन कुंड पर उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:August 06, 2026, 12:03 IST
Alwar Weathar Update: अलवर और खैरथल-तिजारा जिले में तेज बारिश से नदियां व नाले उफान पर हैं, जिससे सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है. बारिश के बाद अरावली पहाड़ियों पर बादलों की खूबसूरत चादर छा गई है और किशन कुंड सहित बुद्ध विहार में प्राकृतिक झरने बहने लगे हैं. खूबसूरत नजारा देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. अचानक पानी का बहाव बढ़ने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को गहरे पानी में न जाने और सेल्फी-रील्स बनाते समय सावधानी बरतने की अपील की है.
ख़बरें फटाफट
Alwar: राजस्थान के अलवर जिला सहित पड़ोसी खैरथल-तिजारा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. अलवर शहर में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की रिमझिम बारिश के साथ हुई, जो सुबह 8:30 बजे के बाद तेज और भारी बारिश में बदल गई. इस मूसलाधार बारिश के कारण जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है. शहर के कई मुख्य मार्गों पर दो फीट तक पानी भर जाने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग दोपहिया वाहनों को सड़कों पर निकालने से कतरा रहे हैं.
लगातार हो रही बारिश के बीच अरावली पर्वतमाला पर प्रकृति का एक बेहद मनमोहक और अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. घने बादल पहाड़ों पर इतने नीचे उतर आए हैं कि मानो पूरी अरावली पहाड़ियां सफेद बादलों की चादर में लिपट गई हों. इस खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोग हर साल मानसून का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
किशन कुंड और बुद्ध विहार में बहे प्राकृतिक झरनेजिले में हुई तेज बारिश के बाद ऐतिहासिक सागर के पास स्थित किशन कुंड का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. पहाड़ों से आ रहे पानी के तेज प्रवाह के कारण वहां प्राकृतिक झरने शुरू हो गए हैं. इसी खूबसूरत दृश्य का आनंद लेने और रिमझिम फुहारों के बीच नहाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी किशन कुंड पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, अलवर शहर की बुद्ध विहार कच्ची बस्ती क्षेत्र में पहाड़ से ‘खोले’ का पानी इतनी तेजी से नीचे उतरा मानो कोई विशाल झरना बह रहा हो. देखते ही देखते यह पानी आसपास के रास्तों और सड़कों पर फैल गया.
प्रशासन की सख्त चेतावनी: रील्स और सेल्फी के चक्कर में जोखिम न लेंकिशन कुंड और आसपास के झरनों पर सैलानियों की बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि पहाड़ों से आने वाले पानी का बहाव कभी भी अचानक बढ़ सकता है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही या पानी के तेज बहाव में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है. प्रशासन ने विशेष रूप से युवाओं और अभिभावकों को हिदायत दी है कि वे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और झरनों व कुंड के खतरनाक किनारों पर सेल्फी लेने या सोशल मीडिया रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में बिल्कुल न डालें.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 12:03 IST



