PM Modi Birthday Special: ‘स्वामी विवेकानंद का सपना पूरा कर रहे दूसरे नरेंद्र’, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

PM Modi Birthday Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर (बृहस्पतिवार) को 76 साल के हो गए हैं. इतना ही नहीं, सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर वह 25 वर्ष भी पूरे कर लेगें. इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक दशक से अधिक का कार्यकाल और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल शामिल है.
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
भाजपा के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनका लोकसभा क्षेत्र है.
September 17, 202609:43 IST
PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से अपना विशेष एक महीने का अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है. 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चला रही है.
9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करेंगे और इस मौके पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. नितिन नवीन ने कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. पिछले 25 साल से वे लगातार जनसेवा से राष्ट्रसेवा के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.”
September 17, 202609:33 IST
PM Modi Birthday Live: विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि कभी कोई जन्मदिन ऐसा आता है, जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है. ऐसा ही जन्मदिन है प्रधानमंत्री का. प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं. वे दीर्घायु हों, शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की, जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं. करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं, मुकुटमणि हैं. स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- ‘भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी होगी और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित होगी.’ एक नरेंद्र ने कहा था और दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में यह पूरा हो रहा है. प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”
September 17, 202609:31 IST
PM Modi Birthday Live: 7.8% जीडीपी ग्रोथ और ब्रिक्स में भारत का डंका, जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के काम को सराहा
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, “विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, विकसित भारत निर्माण के संकल्पकर्ता, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प आज जन-आकांक्षा बन चुका है. नया भारत वैश्विक मंच पर अपने हितों और सामर्थ्य को दृढ़ता से स्थापित कर रहा है. 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि और नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका, विश्व के सामने एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक भारत की तस्वीर प्रस्तुत करती है.” जेपी नड्डा ने कहा कि मां भारती की सेवा और राष्ट्र कल्याण के प्रति आपका कर्म, अनुशासन एवं समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से कामना करता हूं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें.
September 17, 202608:15 IST
PM Modi Birthday Live: अमित शाह ने पीएम मोदी के समर्पण को किया नमन
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है. सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे (पीएम मोदी) दीर्घायु और स्वस्थ रहें व उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे.
September 17, 202608:04 IST
PM Modi Birthday Live: राजनाथ सिंह ने महादेव से की पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है. आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है.” राजनाथ सिंह ने कहा, “मोदी जी ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया है. उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की महादेव से कामना करता हूं.”
September 17, 202608:00 IST
PM Modi Birthday Live: ‘पीएम मोदी की अगुवाई में भारत आज दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा’
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है. विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है.” उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमजोर-वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है. राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित आपका कर्मशील जीवन करोड़ों देशवासियों को विकसित भारत के ध्येय की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें.
September 17, 202607:56 IST
PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में नितिन नवीन जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीया’
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार से मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन का दो दिवसीय दौरा करेंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की ओर से शुरू किए गए ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में हिस्सा लेंगे. नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेंगे. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रमुख एक बड़े भक्ति कार्यक्रम के बीच शिप्रा नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे. भाजपा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राम घाट पर लाखों दीये जलाए जाएंगे, जिससे नदी के तट पर उत्सव जैसा और आध्यात्मिक माहौल बनेगा. नितिन नवीन घाट पर आयोजित ‘भजन संध्या’ में भी शामिल होंगे.
September 17, 202607:53 IST
PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के 25 साल और 2500 दीया… पुरी के समुद्र तट पर बनाई गई रेत की 25 फुट ऊंची कलाकृति
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को पुरी तट पर 25 फुट लंबी रेत की विशेष कलाकृति बनाई. यह कलाकृति मोदी के ‘निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल’ विषय पर आधारित है. ‘आशीर्वाद का दिया-25 ईयर्स ऑफ सेवा-हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ शीर्षक वाली इस विशेष कलाकृति में 2,500 दीयों का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का भव्य दृश्य प्रस्तुत करते हैं. इस कलाकृति में एक खास संख्यात्मक महत्व है, जो सेवा के 25 वर्षों और 2,500 दीयों को एक साथ जोड़ता है.
पटनायक ने कहा कि 25 फुट लंबी यह कलाकृति ‘निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष’ विषय को दर्शाती है, जबकि हजारों दीये प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी जा रही शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक हैं. बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस कलाकृति को देखा. पटनायक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की है.
September 17, 202607:49 IST
PM Modi Birthday Live: उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भारत की वैश्विक स्थिति को बेहतर बनाने और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की. उपराष्ट्रपति ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत दुनिया में एक चमकते हुए सितारे और सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है.” उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक भारतीय घोर गरीबी से बाहर निकले हैं. एक क्रांतिकारी डिजिटल बदलाव ने लाखों लोगों को सशक्त बनाया है और अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी व हेल्थकेयर से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है.



