Entertainment
बूढ़े हों या जेन जी…सबकी जुबां पर चढ़ा किशोर कुमार का आईकॉनिक गाना, 62 साल बाद कर रहा ट्रेंड

नई दिल्ली: हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उस पर 62 साल बाद लोग खूब रील बना रहे हैं. जेन जी ने इस दर्दभरे गाने को फिर से पॉपुलर बना दिया है. 1964 में आई फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ के इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था. हम गाने ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ की बात कर रहे हैं, जिसके दो वर्जन रिकॉर्ड हुए थे. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने गाने का संगीत दिया था और बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. यह गाना किशोर दा के दिल के भी करीब था. फिल्म में किशोर कुमार का लीड रोल है, जिनके साथ कुमकुम और मदन पुरी ने अहम रोल निभाया है. फिल्म के सभी गाने किशोर दा ने गाए थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



