मल्लिका शेरावत ने फेक ब्रांड पहन किया शो ऑफ? शालिनी पस्सी ने झट से खोली पोल, कैमरे पर पकड़ी ‘सस्ती कॉपी’

Last Updated:August 19, 2026, 13:44 IST
मल्लिका शेरावत और शालिनी पस्सी इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रही हैं. इस रियालिटी शो में दोनों के बीच की लेटेस्ट बातचीत काफी वायरल हो रही है. द ट्रेटर्स 2 में मल्लिका शेरावत अपनी ब्रांडेड ड्रेस शो ऑफ करते दिख रही थीं कि तभी शालिनी पस्सी ने दावा किया कि एक्ट्रेस की ड्रेस नकली है. मल्लिका शेरावत और शालिनी पस्सी इन दिनों ‘ट्रेटर्स’ में दिख रही हैं.
नई दिल्ली. ‘लॉक अप 2’, ‘द अलायंस’ के खत्म होने के बाद अब ‘द ट्रेटर्स’ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट का नया ठिकाना बन गया है. इस रियालिटी शो में इस बार कई मजेदार कंटेस्टेंट्स एक साथ दिख रहे हैं. मल्लिका शेरावत, शालिनी पस्सी, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी सबसे ज्यादा चर्चाओं में बने हुए है. द ट्रेटर्स ने इन चारों के क्लिप आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. मल्लिका शेरावत सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूट रही है. उनका बेबाक अंदाज और दो टूक जवाब देने वाला स्टाइल सबको खूब पसंद आ रहा है.
ट्रेटर्स 2 से इन दिनों मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक ब्रांड की ड्रेस पहनकर शो ऑफ करते दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है और वो सबको दिखाते हुए पूछती हैं कि उनकी ड्रेस कैसी लगी. मल्लिका शेरावत कहती हैं कि उनकी वो ड्रेस डोल्चे गबाना (Dolce & Gabbana)की है, लेकिन शालिनी पस्सी ने एक्ट्रेस की ड्रेस को फेक बताते हुए उनकी पोल खोली.
ट्रेटर्स 2 का वायरल हो रहा वीडियो
Women are the biggest enemies of Women!!
Malika Sherwat : Tell me !! Did you people like my “Dolce” outfit?
Shweta Tiwari : Aapne Phir se Gucci Nahi Pheni?
Malika Sherwat : No because it’s Gold, I will wear Gucci in party!!



