गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई की ओर जाने वाले कई ट्रेनें प्रभावित, जानें नाम और नंबर

Last Updated:April 22, 2026, 14:38 IST
अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर दो ब्रिजों पर आरसीसी बॉक्स डालने के काम के कारण 23 से 25 अप्रैल तक रेल यातायात काफी प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई दूसरे मार्गों से चलेंगी.
23 अप्रैल से ट्रेनें रहेंगी प्रभावित. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर दो ब्रिजों पर आरसीसी बॉक्स डालने के काम के कारण 23 से 25 अप्रैल तक रेल यातायात काफी प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई दूसरे मार्गों से चलेंगी. उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को पहले ही सूचना जारी कर दी है.जिससे वे परेशानी से बच सकें. इस काम यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है. जिससे उनका सफर आसान हो सके. इसके साथ ही सड़क मार्ग से चलने वालों को भी राहत मिल सकेगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जवाली-रानी स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 633 और 634 पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है. इस दौरान दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. ब्रिज का काम होने के बाद यहां पर जाम से राहत मिल सकेगी. वाहन चालकों का सफर सुविधाजनक तरीके से पूरा हो सकेगा. किसी तरह की परेशानी का सामान नहीं करना पड़ेगा.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी.मार्ग परिवर्तित ट्रेनें गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (23 अप्रैल) अब अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा मार्ग से चलेगी.गाड़ी संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 20694 बैंगलुरु-जोधपुर और गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर भी महेसाणा-भीलड़ी-लूनी मार्ग से ऑपरेट होंगी. यात्री शेड्यूल देखकर सफर करें.
देरी से चलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक 24 अप्रैल को 1 घंटे 30 मिनट देरी से और गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी 24 अप्रैल को 1 घंटे की देरी से चलेगी.रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति IRCTC ऐप, NTES या रेलवे हेल्पलाइन पर जांच लें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 22, 2026, 14:38 IST



