मार्श का शतक, फिर प्रिंस बने बल्लेबाजों का काल, आरसीबी को रौंदकर लखनऊ प्लेऑफ की रेस में बरकरार

होमखेलक्रिकेट
आरसीबी को रौंदकर लखनऊ प्लेऑफ की रेस में बरकरार, मार्श-प्रिंस ने कराई नैया पार
Last Updated:May 08, 2026, 00:28 IST
RCB vs LSG Highlihts: मिचेल मार्श के तूफानी शतक के बाद प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दर्ज की. अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में ऋषभ पंत की लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को हराया.
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरकार लगातार 6 हार का सिलसिला खत्म करते हुए जीत का स्वाद चखा और आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें भी जिंदा रखी हैं. लखनऊ ने अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आरसीबी को 9 रन से हरा दिया. लखनऊ की इस जीत के नायक रहे मिचेल मार्श और प्रिंस यादव, जिन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाकर टीम की नैया पार लगाई. बारिश से प्रभावित रहा यह मुकाबला 19-19 ओवर का हुआ. लखनऊ ने मार्श के तूफानी शतक से पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी को DLS के तहत 19 ओवर में 213 रन का टारगेट मिला, जिसका पीछा करते हुए टीम 203 रन तक ही पहुंच सकी. आरसीबी की यह 10 मैचों में चौथी हार है. इस हार से आरसीबी ने अंकतालिका में नंबर-1 बनने का मौका गंवा दिया. आरसीबी तीसरे स्थान पर है. वहीं, लखनऊ 10 मैचों में तीन जीत के साथ आखिरी पायदान पर है.
आखिरी ओवर में चाहिए थे 20 रनबड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाई जरूर, लेकिन रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड की मदद से मैच आखिरी ओवर तक गया, जहां जीत के लिए टीम को 20 रन की दरकार थी. पंत ने दिग्वेश राठी को गेंद थमाई, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन खर्चे और लखनऊ को जीत दिलाने में कामयाब रहे. शेफर्ड (23*) और क्रुणाल (28*) नाबाद जरूर रहे, लेकिन आरसीबी को जीत नहीं दिला पाए.
Heart rates through the roof, but the Super Giants cross the line! 📈
A nail-biter of a finish sees #LSG hold their nerve to snatch a vital win and stay in the hunt for the playoffs ❤️💙



