Sports

Vijay Hazare Trophy Live Cricket Score: विजय हजारे ट्रॉफी में 3 जनवरी को खेले जाने वाले सभी मैचों के पल-पल का लाइव अपडेट

Vijay Hazare Trophy All Match Live Score Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 3 जनवरी 2026 को विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-5 मैचों की शुरुआत हो रही है. इस साल भारतीय खिलाड़ियों का ये पहला लिस्ट ए मैच होगा. विजय हजारे ट्रॉफी में आज खेले जाने वाले मैचों में शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. इसके अलावा दिल्ली के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी सबकी निगाहे होंगी. ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी के आज खेले जाने वाले सभी मुकाबलों का लाइव क्रिकेट अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

VHT Live Cricket Score: देवदत्त-हार्दिक ने ठोके शतक

प्रचंड फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल ने एक और सैकड़ा जमा दिया है. मौजूदा टूर्नामेंट के 5 मैचों में उनका यह चौथा शतक है. पडिक्कल ने त्रिपुरा के खिलाफ यह हंड्रेड बनाया. उनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में सेंचुरी जड़ दी है. बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने विदर्भ के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में शतक बनाया. वह 62 गेंदों में 68 रन पर नाबाद थे, जिसके बाद अगली 6 गेंदों में 5 छक्के और एक चौका लगाकर शतक पूरा कर लिया.

VHT Live Cricket Score: अर्शदीप के बाद प्रभसिमरन के तूफान से पंजाब की जीत

सिक्किम को पंजाब ने 10 विकेट से धूल चटा दी है. पहले अर्शदीप सिंह ने पंजा खोलते हुए सिक्किम की पारी को महज 75 रन पर समेट दिया. फिर मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह का तूफान आया, जिससे पंजाब ने 262 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. पंजाब ने 6.2 ओवर में ही 81 रन ठोके और बड़ी जीत हासिल की. प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में 53 रन की नाबाद ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उनके अलावा हरनूर सिंह ने 22 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

VHT Live Cricket Score: पृथ्वी शॉ ने ठोकी फिफ्टी

महाराष्ट्र के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया है. टूर्नामेंट में उनकी यह दूसरी फिफ्टी है. सिक्किम के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने 51 रन की पारी खेली थी. हालांकि, आज मुंबई के खिलाफ ओपनिंग करते हुए वह शानदार लय में नजर आए. हालांकि, वह शतक नहीं बना पाए. पृथ्वी शॉ 71 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा.

VHT Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा, सिक्किम का हाल-बेहाल

नई गेंद से सिक्किम पर कहर बनकर टूटे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजा खोल दिया है. महज 58 रन के स्कोर पर सिक्किम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. टॉप और मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करने के बाद अर्शदीप सिंह की कातिलाना गेंदबाजी जारी है. सिक्किम के बल्लेबाज अंकुर को आउट कर अर्शदीप ने अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया.

VHT Live Cricket Score: सिक्किम के 50 रन पर 6 विकेट गिरे

विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ मैदान पर वापसी करने वाले पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धूम मचा दी. अर्शदीप की दमदार गेंदबाजी से पंजाब ने 50 रन के स्कोर पर सिक्किम के 6 विकेट गिरा दिए हैं.

VHT Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह बरपा रहे हैं कहर

सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है. सिक्किम को 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. इस तरह अर्शदीप ने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए धमाकेदार वापसी की है.

VHT Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह को मिला पहला विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. अर्शदीप ने शानदार खेल दिखाते हुए पारी में पहला विकेट हासिल किया. पहले बल्लेबाजी कर रही सिक्किम की हालत खराब है. टीम ने 23 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवाया.

VHT Live Cricket Score: दिल्ली के लिए हर्षित राणा ने लिया विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-5 मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया. इस तरह सर्विसेस के खिलाफ दिल्ली की गेंदबाजी में दमदार शुरुआत हुई है.

VHT Live Cricket Score: दिल्ली और पंजाब ने जीता टॉस

विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड 5 मैच के लिए दिल्ली और पंजाब की टीम ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद दोनों टीमों ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया है.

VHT Live score: बिहार के खिलाफ मिजोरम ने जीता टॉस

रांची के ऊषा मार्टिन ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में बिहार के खिलाफ मिजोरम की टीम ने टॉस जीत लिया है. मिजोरम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

VHT Live Cricket Score: विजय हजारे ट्रॉफी, राउंड 5

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में राउंड-5 मैचों की शुरुआत आज से हो रही है. राउंड 5 के मुकाबलों में शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. ये दोनों खिलाड़ी पंजाब के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj