AC थीम ट्रेन से तीर्थ यात्रा का मेगा प्लान! बुजुर्गों को नेपाल दर्शन, VIP सुरक्षा और शानदार सफर

Last Updated:May 10, 2026, 15:05 IST
भीलवाड़ा के बुजुर्गों के लिए इस बार तीर्थ यात्रा पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और शानदार होने जा रही है. देवस्थान विभाग ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत बजट बढ़ाने के साथ आवेदन प्रक्रिया को सरल बना दिया है. अब पात्र बुजुर्गों के आवेदन तकनीकी कारणों से रद्द नहीं होंगे. एसी थीम ट्रेनों, नेपाल के पशुपतिनाथ दर्शन और सुरक्षा के खास इंतजामों के साथ यह यात्रा उत्सव जैसा अनुभव देने वाली है.
ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा के बुजुर्गों के लिए इस बार तीर्थ यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. देवस्थान विभाग ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. खास बात यह है कि इस बार योजना का बजट भी बढ़ाया गया है और हर साल आने वाली तकनीकी परेशानियों को भी दूर कर दिया गया है. विभाग के अनुसार मई के तीसरे सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.
अब तक आवेदन में सबसे बड़ी दिक्कत जनाधार नंबर को लेकर आती थी. एक ही परिवार के दो लोग यात्रा करना चाहते थे, लेकिन अगर किसी एक की उम्र पात्रता से कम होती थी तो दोनों का आवेदन रिजेक्ट हो जाता था. अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. विभाग अब ‘सदस्य क्रमांक’ के आधार पर आवेदन लेने की तैयारी कर रहा है, जिससे हर बुजुर्ग की अलग पहचान होगी और योग्य व्यक्ति का आवेदन बेवजह रद्द नहीं होगा. देवस्थान विभाग ने योजना के पोर्टल का सफल परीक्षण भी कर लिया है और अब बस आवेदन शुरू होने का इंतजार है. ऐसे में भीलवाड़ा के बुजुर्गों के लिए यह योजना आस्था के साथ-साथ आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का सुनहरा मौका साबित होगी.
आवेदन के नियम हुए अब और भी ज्यादा आसान बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी इस बार खास इंतजाम किए गए हैं. यात्रा के दौरान ट्रेनों में फिर से जीआरपीएफ (GRPF) के जवान तैनात किए जाएंगे. हर ट्रेन में 1 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल मौजूद रहेंगे, जो सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और मदद सुनिश्चित करेंगे. इससे बुजुर्गों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और वे सुरक्षित महसूस करेंगे. इस बार यात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं. करीब 6,000 बुजुर्गों को हवाई जहाज से नेपाल के काठमांडू ले जाकर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. वहीं करीब 50,000 श्रद्धालुओं को 150 करोड़ रुपए के बजट से पूरी तरह एसी ट्रेनों के जरिए देश के 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी.
थीम ट्रेन में मिलेगा उत्सव जैसा सफरइन ट्रेनों को खास थीम के साथ सजाया जाएगा, जिससे सफर के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहेगा. योजना में कुछ जरूरी नियम भी रखे गए हैं. 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के लिए पोर्टल में अलग से विकल्प दिया जाएगा. साथ ही आवेदन करते समय सभी को स्व-घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें आय सीमा और पहले योजना का लाभ नहीं लेने की जानकारी देनी होगी. चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य सूची के साथ ही 100 प्रतिशत वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



