Sports

पहली बॉल डालते ही मुझे पता चल गया था…राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स को जलील कर हराया, फिर दिया बयान

होमखेलक्रिकेट

राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स को जलील कर हराया, फिर दिया बयान

Last Updated:May 10, 2026, 12:27 IST

कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने एक और जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप दो में जगह बनाई. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके.. मैच के बाद कहा कि वह पहली गेंद डालते ही समझ गए थे मदद मिलेगी.राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स को जलील कर हराया, फिर दिया बयानZoomराशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ झटके 4 विकेट, पलट दिया मैच

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस ने शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा शानदार जीत दर्ज की. यह जीत इस सीजन टीम की लगातार चौथी जीत है और टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने कप्तान शुभमन गिल की 44 गेंद में 84 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट पर 229 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई. राशिद खान ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके.

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद राशिद खान ने कहा, “काफी खुश हूं (पिछले दो सीजन की तुलना में). ऊपर वाले का शुक्र है! पिछले दो सीजन मेरे लिए कुछ अलग रहे. पिछले सीजन में नौ विकेट लिए थे. मुझे लगता है कि इस साल मेरा फोकस खुद को एंजॉय करने और लगातार सही एरिया में गेंदबाजी करने पर है. पिछले साल मैं यह सब मिस कर गया था, लेकिन इस साल लाइन और लेंथ में निरंतरता है और मैं इससे काफी खुश हूं.”

लेग स्पिनर राशिद ने माना कि पीठ की सर्जरी के बाद जल्दी मैदान पर लौटना और अफगानिस्तान के लिए खेलना उनके लिए “बड़ी गलती” थी. आईपीएल 2025 के बाद उन्होंने ब्रेक लिया और अपनी फिटनेस, खासकर पीठ पर काम किया. उन्होंने कहा, “सर्जरी के बाद मैंने सिर्फ दो महीने में मैदान पर वापसी कर ली थी, जो जल्दबाजी थी और मुझे लगता है कि यह मेरी बड़ी गलती थी. लेकिन मुझे अफगानिस्तान के लिए खेलना था. पिछले साल आईपीएल के बाद मुझे दो-तीन महीने का पूरा ब्रेक मिला और मैंने अपनी फिटनेस और खासकर पीठ पर काफी काम किया. क्रीज पर जो रिदम चाहिए थी, वह मुझे मिल गई और उसके बाद मैंने अच्छा समय बिताया, हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट भी खेला और फिर लगातार खेलता रहा.”

Keeping it simple and effective 👌

The Rashid Khan playbook of spin bowling 😎

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj