Tech

50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर वाला मोटोरोला का ‘धुरंधर’ फोन हुआ खूब सस्ता, फ्लिपकार्ट पर है डील

Powered by :

Last Updated:April 28, 2026, 06:52 IST

Motorola Edge 50 Fusion अब फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. 144Hz pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला यह फोन अब कम कीमत में खरीदा जा सकता है. जानिए पूरी डील…

ख़बरें फटाफट

50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर वाला मोटोरोला का ‘धुरंधर’ फोन हुआ खूब सस्ताZoom50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर वाला फोन अब और सस्ता

अगर आप 20,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मोटोरोला एज 50 Fusion आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. ये फोन अच्छे डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ आता है. खास बात यह है कि अब Flipkart पर यह फोन पहले से काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है.

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की शुरुआती लॉन्च कीमत 22,999 रुपये थी, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी सीधा 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 950 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है.

इसके अलावा, ग्राहक No Cost EMI का भी फायदा उठा सकते हैं. इसकी EMI सिर्फ 668 रुपये प्रति महीने से शुरू हो रही है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए 13,150 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस? फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूथ चलेगी, खासकर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान. डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और भरोसेमंद काम करता है. इसके साथ Adreno 710 ग्राफिक्स यूनिट, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. यह फोन Android 14 पर चलता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-700C मुख्य कैमरा है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है. साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में 5000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. इस कीमत में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 28, 2026, 06:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj