खूंखार शेर को मुंबई इंडियंस ने चखाया ‘खून’, ट्रेविस हेड ने मार-मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

होमखेलक्रिकेट
खूंखार शेर को मुंबई ने चखाया ‘खून’, हेड ने मार-मारकर बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां
Last Updated:April 29, 2026, 23:06 IST
travis head fifty vs mumbai indians: आईपीएल 2026 की अपनी पहली फिफ्टी जड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. सीजन के 41वें मुकाबले में हेड ने 250 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दिलाई.
ट्रेविस हेड ने ठोकी आईपीएल 2026 की पहली फिफ्टी.
नई दिल्ली. ट्रेविस हेड अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक ओपनर का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर बोला. हेड, जो आईपीएल 2026 में इस मुकाबले से पहले तक अर्धशतक नहीं जमा पाए थे, उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली फिफ्टी दर्ज की. सामने जो भी गेंदबाज आया, हेड एक ही अंदाज में उससे पेश आए- चौका या छक्का. एक समय ऐसा लगा कि वह शतक भी जड़ देंगे, लेकिन हार्दिक पंड्या ने उन्हें विल जैक्स के हाथों कैच आउट करा दिया. हेड ने 30 गेंदों में 76 रन की आतिशी पारी खेलकर तहलका मचाया.
अभिषेक के साथ की शतकीय साझेदारीवानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 244 रन का विशाल लक्ष्य रखा. सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहली गेंद से ही अपने तेवर साफ कर दिए और बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. एक तरफ से हेड तो दूसरी ओर से अभिषेक गेंदबाजों की क्लास लेते नजर आए. आलम यह था कि सातवें ओवर में ही हैदराबाद ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया था, वो भी बिना विकेट गंवाए. इसी ओवर में हेड ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, अभिषेक फिफ्टी से चूक गए. वह 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए. हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 129 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.
हेड ने 20 गेंदों में जमाया अर्धशतक.
अभिषेक-हेड की जोड़ी बनी नंबर-1अभिषेक-हेड की जोड़ी आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ जोड़ी बन गई है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं. इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो, फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली और शुभमन गिल-साई सुदर्शन को जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 5-5 बार ऐसा किया.
पावरप्ले में कूटे 92 रनविशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इस सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में अटूट साझेदारी करते हुए 92 रन बनाए. यह सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच के दौरान शुरुआती 1-6 ओवरों के बीच पांचवां सबसे बड़ा स्कोर रहा. एसआरएच आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 125/0 का स्कोर बना चुकी है, जो इस लिस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 29, 2026, 23:06 IST



