रियलिटी शो का असली ‘धुरंधर’, ‘बिग बॉस’ को बनाया भारत का सबसे बड़ा शो, हर साल 800 दिनों की रिकॉर्ड शूटिंग

Last Updated:April 29, 2026, 22:00 IST
एंडेमोल शाइन इंडिया ने ‘बिग बॉस’ को भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बना दिया है. कंपनी ने हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु सहित अब तक 7 भाषाओं में कुल 69 सीजन्स प्रोड्यूस किए हैं. यह प्रोडक्शन हाउस हर साल करीब 800 दिनों का कॉन्टेंट शूट करता है. उन्होंने ‘बिग बॉस’ के अलावा ‘मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे नॉन-स्क्रिप्टेड शोज और ‘आर्या’ जैसी सफल स्क्रिप्टेड सीरीज भी दी हैं. सलमान खान और मोहनलाल जैसे बड़े सुपरस्टार्स को जोड़ने वाली इस कंपनी का भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर गहरा दबदबा है.
नई दिल्ली: भारत में अगर किसी रियलिटी शो का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है, तो वो है ‘बिग बॉस’. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो को इस मुकाम तक पहुंचाने वाला असली खिलाड़ी कौन है? एंडेमोल शाइन इंडिया अब बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा है. उन्होंने इस शो के जरिए भारतीय टीवी जगत की तस्वीर ही बदल दी है. इस कंपनी ने अब तक कुल 7 अलग-अलग भाषाओं में ‘बिग बॉस’ के 69 सीजन्स प्रोड्यूस किए हैं, जो अपने-आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है.
एंडेमोल शाइन इंडिया का सफर सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रहा. इन्होंने लोकल भाषाओं की ताकत को पहचाना और हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में भी इस शो का डंका बजाया. आज के दौर में जब दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है, ये कंपनी नए प्रयोगों और इनोवेशन के मामले में सबसे आगे खड़ी नजर आती है.
अगर हम इसके कामकाज के स्केल की बात करें, तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं. एक सूत्र के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ के सातों भाषाओं के वर्जन मिलाकर हर साल लगभग 800 दिनों का कंटेंट शूट किया जाता है. इतना बिग लेवल पर कंटेंट तैयार करना किसी भी दूसरे एंटरटेनमेंट हाउस के लिए बस एक सपना जैसा है. यह उनकी काम के प्रति लगन और दर्शकों की नब्ज समझने की गहरी समझ को साफ तौर पर दिखाता है.
Add as Preferred Source on Google
प्रोडक्शन हाउस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे डिमांड और सप्लाई के गणित को बखूबी समझते हैं. उनके पास बड़े लेवल के अनस्क्रिप्टेड शो को ग्लोबल क्वालिटी की कहानियों के साथ जोड़ने का हुनर है. ‘बिग बॉस’ की कामयाबी का एक बड़ा राज यह भी है कि इसमें कॉम्पिटिशन के साथ-साथ कहानी कहने का तरीका बेहद अलग और दिलचस्प होता है, जो दर्शकों को बाँधे रखता है.
इतना ही नहीं, बानिजय एंटरटेनमेंट ने देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स को भी एक ही मंच पर लाने का कमाल किया है. सलमान खान और करण जौहर से लेकर रितेश देशमुख, नागार्जुन, मोहनलाल और किच्चा सुदीप जैसे दिग्गज कलाकार अलग-अलग भाषाओं में इनके साथ जुड़े रहे हैं. इन बड़े नामों की वजह से भी इस प्रोडक्शन हाउस की साख और भी ज्यादा बढ़ गई है.
अगर हम कंपनी के बैकग्राउंड पर नजर डालें, तो बानिजय एशिया की शुरुआत 2018 में दीपक धर और बानिजय एंटरटेनमेंट के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में हुई थी. देखते ही देखते, यह भारत का सबसे प्रमुख स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस बन गया. ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘एमटीवी रोडीज’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे पॉपुलर शोज भी इसी बैनर की देन हैं.
सिर्फ रियलिटी शोज ही नहीं, स्क्रिप्टेड कंटेंट के मामले में भी यह कंपनी किसी से पीछे नहीं है. सुष्मिता सेन की एमी-नॉमिनेटेड सीरीज ‘आर्या’ हो या फिर ‘ट्रायल बाय फायर’, इन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी धाक जमाई है. हाल ही में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के साथ ‘राख’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा ने भी काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं.
कुल मिलाकर, एंडेमोल शाइन इंडिया ने यह साबित कर दिया है कि मनोरंजन की दुनिया में टिके रहने के लिए केवल बड़े नाम नहीं, बल्कि निरंतरता और इनोवेशन की जरूरत होती है. 7 भाषाओं और 69 सीजन्स का यह सफर इस बात का सबूत है कि वे भारतीय दर्शकों के दिल में जगह बनाने की कला बखूबी जानते हैं.
First Published :
April 29, 2026, 22:00 IST



