Neetu Singh Family Drama Movies OTT: दिल में उतर जाएंगी नीतू कपूर की ये फिल्में, रूला देंगी परिवार और रिश्तों को जोड़ने की कहानी, ओटीटी पर हैं मौजूद

Last Updated:May 11, 2026, 22:37 IST
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. ज्यादातर उन्होंने फैमिली ड्रामा और रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. उनकी कई फिल्मों में तो परिवार, रिश्तों की उलझनें और इमोशंस को खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया गया. इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
ख़बरें फटाफट

हर फिल्म में किरदारों से रच दिया इतिहास
नई दिल्ली. नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद दोबारा काम करना शुरू कर दिया है.उनकी कई फैमिली ड्रामा फिल्में आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं. आइए जानते हैं नीतू सिंह की उन फिल्मों के बारे में, जो रिलीज के समय चर्चा में रहीं और बाद में ओटीटी पर भी खूब पसंद की गईं.
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने यूं तो अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा सभी तरह की फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है. लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था.फिर लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने दोबारा फिल्मों में वापसी की और फैमिली ऑडियंस को कई दिलचस्प किरदारों के जरिए हैरान कर दिया. उनकी कई फिल्में तो ओटीटी पर मौजूद हैं.
1976 में अमिताभ संग किया काम
यूं तो नीतू कपूर ने हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन उनकी पहली फैमिली ड्रामा की बात करें तो वह साल 1976 में आई फिल्म ‘कभी कभी’ में अमिताभ, जया और रेखा नजर आए थे. इस फिल्म में नीतू कपूर ने भी काम किया था. ये फिल्म आप ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. आज भी लोग इस पारिवारिक फिल्म की कहानी और गानों के बारे में भूल नहीं पाए हैं.
मल्टीस्टारर फिल्म में छा गई थीं नीतू
पारिवारिक फिल्मों से जीता दिल
इसके अलावा नीतू ने साल 1981 में आई याराना में भी काम किया है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. साल 1981 की ये बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमजद खान नजर आए थे. इस फिल्म के अलावा साल 2010 में आई उनकी फिल्म ‘दो दूनी चार’ में भी नीतू ने अहम भूमिका अदा की थी. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें महंगाई, बच्चों की जरूरतें और एक कार खरीदने का सपना दिखाया गया है. फिल्म में नीतू सिंह ने कुसुम दुग्गल का किरदार निभाया था, जबकि ऋषि कपूर स्कूल टीचर संतोष दुग्गल बने थे.
अमिताभ संग आई थीं नजर
इसके अलावा साल 2022 में उनकी फिल्म जुग जुग जीयो रिलीज हुई थी. उनकी ये फिल्म एक ऐसे परिवार पर बेस्ड थी, जहां पत्नी को पति धोखा दे रहा होता है. लेकिव वह शांत रहकर सब देख रही होती है, ताकि परिवार न टूटे. ओटीटी पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में मॉडर्न रिश्तों, शादी, तलाक और परिवार की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया. नीतू सिंह ने गीता सैनी का किरदार निभाया, जो परिवार को जोड़कर रखने वाली मां हैं. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



