National

Nitin Nabin Exclusive Interview: तमिलनाडु में DMK के भ्रष्टाचार और सनातन विरोध का होगा अंत, नितिन नवीन ने विजय फैक्टर पर किया बड़ा खुलासा

होमताजा खबरदेश

नितिन नवीन ने DMK के भ्रष्टाचार और विजय फैक्टर पर कर दिया बड़ा खुलासा

Last Updated:April 23, 2026, 16:42 IST

Nitin Nabin Exclusive Interview: तमिलनाडु चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में डीएमके के भ्रष्टाचार और ‘सनातन विरोधी’ मानसिकता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है. नेटवर्क 18 के एडिटिन-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ इंटरव्यू में नवीन ने थलपति विजय की राजनीतिक एंट्री और अन्नामलाई की भूमिका पर भी तीखे सवालों के बेबाक जवाब दिए.नितिन नवीन ने DMK के भ्रष्टाचार और विजय फैक्टर पर कर दिया बड़ा खुलासाZoomभाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने नेटवर्क18 के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में कई बातें कही हैं.

राहुल जोशी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में आज मतदान हो रहे हैं. दक्षिण भारत का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नेटवर्क-18 के एडिटन-इन-चीफ राहुल जोशी ने कोलकाता में एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया है. नेटवर्क-18 के साथ विशेष इंटरव्यू में नितिन नवीन ने तमिलनाडु के भविष्य और गठबंधन की रणनीति पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार तमिलनाडु की जनता बदलाव के मूड में है और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सरकार के जाने का समय आ गया है. आइए जानते हैं नितिन नवीन ने क्या कहा?

राहुल जोशी- तमिलनाडु में आपको क्या उम्मीदें हैं?

नितिन नवीन- तमिलनाडु में जिस तरह से डीएमके का करप्शन और एनार्की और सनातन विरोधी मानसिकता पूरी तरह से तमिलनाडु के लोगों में रिएक्शन है. वहां हमारी भूमिका छोटी है और हम एलाइंस पार्टनर में हैं. हमारा मुख्य दल एआईएडीएमके है. पब्लिक के अंदर वहों के लोगों में रिएक्शन देखा. मैं खुद भी वहां कई कैंपेन और रोड-शो किया. मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि इस बार डीएमके को इसका भारी नुकसान होगा.

राहुल जोशी- विजय फैक्टर कितना बड़ा है, यह किसको नुकसान करेगा या किसको फायदा करेगा?

नितिन नवीन- देखिए कई बार राजनीति में ग्लैमर से भी लोग आते हैं और स्थान बनाते हैं. लेकिन मेरा मानना है इसमें थोड़ा समय लगता है. कई बड़े-बड़े लोग आए, लेकिन वह जमीन पर रह पाए ये देखने की बात है. शुरुआत जरूर है पर बहुत बड़ी शुरुआत होगी ऐसा मैं नहीं मानता हूं.

राहुल जोशी- ज्यादातर सर्वे रिपोर्ट में डीएमके आगे है, क्या रिजल्ट आने के बाद विजय के साथ आ सकते हैं.

नितिन नवीन- देखिए मेरा एआईएएमडीके के साथ एलायंस है. मुझे नहीं लगता है. मेरा पूर्ण विश्वास है कि मेरी और एआईएएमडीके के साथ सरकार बनने जा रही है.

राहुल जोशी- साउथ में अभी भारतीय जनता पार्टी साख नहीं जमा पाई है. तमिलनाडु में पहले आपने अन्नामलाई को आगे किया फिर उनको पीछे कर लिया. आर एआईएएमडीके साथ गए. अकेले आप में हिम्मत नहीं थी चुनाव में जाने के लिए. लगता है इसका खामियाजा आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा?

नितिन नवीन- गठबंधन धर्म को हमेशा भारतीय जनता पार्टी ने निभाया है. अटल जी के समय से ही गठबंधन निभाया है. जब हम 303 के आंकड़े में थे तो भी गठबंधन धर्म निभाया और 240 है तो भी गठबंधन धर्म निभा रहा हूं. जहां तक तमिलनाडु की बात है. हर राज्य की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं. अंकगणित से राजनीति नहीं चलती है. एआईएएमडीके मेरा नैचुरल अलाएंस है. जहां तक बात अन्नामलाई की बात है. अन्नामलाई लोकसभा चुनाव लड़े थे. पार्टी ने इस बार उनको तमिलनाडु का स्टार प्रचारक बना रखा है. मेरे दो रोड-शो में रहे हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रहे हैं. कहां पीछे किया है. पार्टी हर कार्यकर्ता को समय आने पर पुरस्कार देती है.

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 23, 2026, 16:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj