Entertainment

नो वे ब्रो! FIR-विवाद-ब्रेक के बाद समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया का अनएक्सपेक्टेड रीयूनियन, फैंस बोले- उम्मीद नहीं थी

Last Updated:April 30, 2026, 16:18 IST

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं और उनका यह ‘अनएक्सपेक्टेड रीयूनियन’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद, एफआईआर और लंबे ब्रेक के बाद दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखाई देंगे. नेटफ्लिक्स के प्रोमो में जैसे ही रणवीर की एंट्री होती है, समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, नो वे ब्रो… यही पल इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस भी इस जोड़ी को फिर साथ देखकर हैरान हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें इस रीयूनियन की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी.

नई दिल्ली. कॉमेडी जगत और सोशल मीडिया पर आज सनसनी मच गई है. एक तरफ वो जोड़ी जिसकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई थी, फिर एक साथ नजर आ रही है. बात कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद यह जोड़ी पहली बार कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में साथ नजर आने वाली है. इस ‘अनएक्स्पेक्टेड रीयूनियन’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार दोनों साथ नजर आने वाले हैं. यह खास एपिसोड वर्ल्ड लॉफ्टर डे यानी 2 मई के मौके पर कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में प्रसारित होगा, जो सिर्फ नेटफ्लिक्स पर शाम 8 बजे स्ट्रीम होगा.

नेटफ्लिक्स ने इस खास एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. वीडियो में समय रैना कहते नजर आते हैं, ‘दोस्तों, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आ रहा हूं, लेकिन मुझे अभी तक नहीं बताया गया कि मेरे साथ गेस्ट कौन होगा.’ तभी अचानक रणवीर अल्लाहबादिया की एंट्री होती है. उन्हें देखकर समय हैरानी में कहते हैं, ‘नो वे ब्रो…’

Add as Preferred Source on Google

यह रीयूनियन उस ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के करीब डेढ़ साल बाद हो रहा है. इस विवाद ने 2025 में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जब रणवीर ने शो में एक प्रतियोगी से अभद्र सवाल पूछ दिया था. इसके बाद रणवीर, समय, अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई थीं.

यही नहीं, समय को यूट्यूब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे, जबकि रणवीर के पॉडकास्ट पर रोक लग गई थी. बाद में, मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को ‘कुछ शर्तों’ के साथ पॉडकास्ट जारी रखने की अनुमति दी थी.

कपिल शर्मा ने भी इस ‘अप्रत्याशित सहयोग’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,’हमारे शो को ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उसी से मोटिवेशन मिलता है कि उन्हें ताजा और मनोरंजक कंटेंट दिया जाए. वर्ल्ड लॉटर डे पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ एक स्पेशल एपिसोड प्लान किया है, जो मजेदार और हंसी से भरपूर होगा. इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़कर इस सेलिब्रेशन को और मनोहर बना रहे हैं.’

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने भी इस एपिसोड को लेकर उत्साह जाहिर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह शो अब तक के सबसे मजेदार एपिसोड्स में से एक हो सकता है. इसके बाद फैंस के रिएक्शन भी तेजी से वायरल होने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों को साथ देखने की उम्मीद नहीं थी.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘इंटरनेट को यह देखकर झटका लग गया.’

हाल ही में अपने स्टैंड-अप स्पेशल में समय रैना ने खुलासा किया था कि इस पूरे विवाद के दौरान वह काफी तनाव और एंग्जायटी से गुजरे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में रणवीर को अपनी खराब मानसिक स्थिति के लिए जिम्मेदार भी ठहराया था. हालांकि, अब दोनों का साथ आना यह संकेत दे रहा है कि वे इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 30, 2026, 16:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj