‘आपको देने के लिए कुछ नहीं, झोली खाली है’, कैंसर से जंग के बीच दीपिका कक्कड़ का नोट, पति के बर्थडे पर हुईं रुआंसी

Last Updated:June 20, 2026, 15:52 IST
कभी-कभी प्यार महंगे तोहफों में नहीं, मुश्किल वक्त में थामे गए हाथों में नजर आता है. बीते कई महीनों से जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर कुछ ऐसे शब्द लिखे, जिन्होंने हर किसी को भावुक कर दिया.
नई दिल्ली. घर-घर में ‘सिमर’ के नाम से फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कठिन दिनों से गुजर रही हैं. एक तरफ उनके लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनके ससुर और शोएब इब्राहिम के पापा भी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं. आज यानी 20 जून को शोएब इब्राहिम के 39वें जन्मदिन है. हर बार शोएब को दिन को खास बनाने वालीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में शोएब के साथ एक खास फोटो शेयर कर इमोशनल कैप्शन शेयर किया है. दीपिका ने मुश्किल समय में अपना सबसे बड़ा सहारा बनने के लिए शोएब के प्रति गहरा आभार जताया है. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
दीपिका कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैंडिड तस्वीर साझा की है. जिसमें दोनों अस्पताल के वेटिंग एरिया में बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ दीपिका ने अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए लिखा. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
दीपिका ने लिखा- ‘तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है.. चाहे जो भी सिचुएशन हो मुझे पता है मैं सब फेस कर लूंगी क्योंकि आप साथ हो… मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट… मेरी जिंदगी… मेरा सुकून… हैप्पी बर्थडे शोएब… आपको देने के लिए कुछ भी नहीं… झोली खाली है हमारी… बस हर दुआ में आपका नाम है.’ फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
Add as Preferred Source on Google
यह भावुक पोस्ट ऐसे समय में आया है जब पूरा परिवार एक साथ कई स्वास्थ्य संकटों से जूझ रहा है. पिछले साल, ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया था कि वे ‘स्टेज 2 लिवर कैंसर’से पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
हाल ही में जून के पहले हफ्ते में ही उन्होंने अपनी पहली ‘इम्यूनोथेरेपी’ प्रक्रिया शुरू की है, जिसके बाद उन्हें तेज पीठ दर्द और हल्के बुखार जैसे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
इस कैंसर की जंग के बीच, कुछ हफ्ते पहले ही शोएब के पिता को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया. जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. इस दोहरे संकट के समय शोएब अकेले ही दोनों अस्पतालों के बीच संतुलन बना रहे हैं. एक तरफ पिता की देखभाल और दूसरी तरफ दीपिका के स्कैन्स और थेरेपी के लिए खड़े रहना. दीपिका ने अपने व्लॉग में भी बताया कि यह दौर शोएब के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सबसे थका देने वाला रहा है. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
दीपिका और शोएब की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की लव स्टोरी टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर शुरू हुई थी, जहां दोनों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, कपल ने फरवरी 2018 में शादी के बंधन में बंध गए. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
ये शादी शोएब के होम टाउन उत्तर प्रदेश के मौदहा में पारंपरिक तरीके से हुआ था. शादी से पहले दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया था और कागजों पर अपना नाम ‘फैजा’ रख लिया था, हालांकि प्रोफेशनल तौर पर वे आज भी दीपिका कक्कड़ के नाम से ही जानी जाती हैं. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
जून 2023 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे, बेटे ‘रूहान इब्राहिम’ का दुनिया में स्वागत किया था. फैंस दीपिका की इस पोस्ट को देख भावुक हो रहे हैं. दीपिका का ननद सबा ने भी अपनी भाभी की इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है. उन्होंने लिखा- ‘माशा अल्लाह.. अल्लाह हुम्मा बारिक’. एक अन्य ने लिखा- ‘भगवान बुरी नजर से बचाए, ऐसे ही खुश रहिए’. एक अन्य ने लिखा- ‘आप दोनों का साथ ही आप दोनों की सबसे बड़ी ताकत है’. एक अन्य ने लिखा- ‘अल्लाह आपको बुरी नजरों से बचाए’. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



