अब नहीं फंसेंगे जाम में! सीकर की नई पुलिया बनेगी कोचिंग स्टूडेंट्स और आम लोगों के लिए लाइफलाइन

Last Updated:June 28, 2026, 11:54 IST
Sikar Traffic Update: सीकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. सीकर देश के प्रमुख कोचिंग हब में शामिल है, जहां हर साल हजारों छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं. नई पुलिया बनने से कोचिंग संस्थानों तक पहुंचना अधिक आसान और तेज होगा, जिससे छात्रों का समय बचेगा और आवागमन सुगम होगा. इसके अलावा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी. प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
ख़बरें फटाफट
Sikar News: नवलगढ़ पुलिया अब सीकर के लोगों को राहत देने के लिए तैयार है. लगभग तैयार होकर बन चुके इस पुलिया पर अगले महीने से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकता है. करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से यह पुलिया तैयार की गई है. इसके शुरू होने से आमजन और वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी. सबसे बड़ी राहत बरसात के दिनों में नवलगढ़ बस स्टैंड पर पानी भरने से लगने वाले जाम से मिलेगी. यह नई पुलिया बस स्टैंड से आगे उतर रही है और इस वजह से पिपराली रोड पर दिन में कई बार लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा.
पुलिया के नीचे काफी खाली जगह है. फतेहपुर रोड की तरफ खाली जगह ज्यादा है. अब यहां पार्किंग डवलप की जा सकती है. कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े होने वाले वाहन उस तरफ शिफ्ट होंगे. आपको बता दें कि इस नई नवलगढ़ पुलिया का निर्माण करीब 14 माह में पूरा हुआ है. इस परियोजना का काम 18 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था और अब पुलिया पूरी तरह तैयार है. इसके शुरू होने से शहर की सबसे बड़ी यातायात समस्याओं में शामिल नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड क्षेत्र में लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
पुरानी पुलिया शहर का सबसे व्यस्त मार्गवर्तमान में मौजूद पुरानी पुलिया शहर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है. यहां से प्रतिदिन 24 घंटे में करीब हजारों वाहन गुजरते हैं. अब तक संकरी पुलिया के कारण सुबह-शाम लंबा जाम लगना आम बात रहती है. ऐसे में नई फोरलेन पुलिया बनने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, जिससे ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और ईंधन की अनावश्यक खपत में कमी आएगी. साथ ही वाहनों के लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से होने वाला प्रदूषण भी घटेगा.
ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगाआपको बता दें कि इस पुलिया के शुरू होने से नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, कलेक्ट्रेट और डाक बंगला क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा. वर्तमान में जाम के कारण प्रतिदिन लाखों रुपए का पेट्रोल और डीजल बेकार जल जाता है. ऐसे में इस नई पुलिया के शुरू होने से लोगों को ये भी बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा सीकर अब शिक्षा नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है.
नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान संचालित हैं. यहां हर दिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और कर्मचारी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. पुलिया के फोरलेन होने से उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और जाम में फंसने की परेशानी से राहत मिलेगी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



