Entertainment

बॉलीवुड का वो खूंखार खलनायक जिसने 4 बार की शादी, 70 साल में चौथी बार बना था दूल्हा, बेटी से भी 6 साल छोटी है पत्नी

Last Updated:June 28, 2026, 12:04 IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी ऐसी बुलंद आवाज और दमदार शख्सियत का जिक्र होता है जिसने सात समंदर पार जाकर देश का परचम लहराया, तो जहन में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का आता है. कबीर बेदी सिर्फ बॉलीवुड के ही एक मंझे हुए कलाकार नहीं रहे, बल्कि वे उन गिने-चुने शुरुआती भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने उस दौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी.

नई दिल्ली. वो भारतीय कलाकार जिसने उस दौर नें यूरोपियन सिनेमा में अपनी पहचान बनाई जब किसी कलाकार का हॉलीवुड का रुख करना काफी मुश्किल माना जाता था. भारतीय सिनेमा में एक्टर ने विलेन के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई.

कबीर बेदी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1970 के दशक के शुरुआती सालों में की थी. भारत में उन्हें काम तो मिल रहा था, लेकिन उनके करियर को सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उड़ान देश के बाहर मिली. साल 1976 में इटली के एक टेलीविजन शो ने उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल दी. उन्होंने इटालियन टीवी सीरीज ‘सैंडोकान’ (Sandokan) में मुख्य भूमिका निभाई.

इस शो में उनके समुद्री डाकू के किरदार को पूरे यूरोप में इस कदर पसंद किया गया कि कबीर बेदी रातोंरात इटली समेत कई यूरोपीय देशों के सुपरस्टार बन गए. वे वहां घर-घर में पहचाने जाने वाले एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके थे. इसके बाद हॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमा यानी जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी ने भी उन्हें चुना.

Add as Preferred Source on Google

उन्होंने मशहूर जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘ऑक्टोपुसी’ (Octopussy) में विलेन के रूप में एक बेहद यादगार और खूंखार भूमिका निभाई. इसके साथ ही उन्होंने भारत में ‘खून भरी मांग’, ‘मैं हूं ना’, ‘दिलवाले’ और ‘मोहनजोदड़ो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवाया. कबीर बेदी का प्रोफेशनल करियर जितना शानदार रहा, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही सुर्खियों और विवादों से घिरी रही.

उन्होंने अपनी जिंदगी में चार शादियां कीं. कबीर ने साल 1969 में मशहूर ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी हुए. एक्टर कबीर बेदी ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि वो अपनी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी के साथ एक ओपन मैरिज में थे. इस शादी में रहते हुए एक्टर का परवीन बॉबी संग रिश्ता रहा.

कबीर बेदी और परवीन बॉबी के रिश्ते के बारे में पूरी इंडस्ट्री को खबर थी. यहां तक परवनी एक्टर के घर भी आया-जाया करती थीं. 70 और 80 के दशक में जब कोई भारत में लिव इन रिलेशनशिप के बारे में दूर-दूर तक सोच भी नहीं सकता था, उस वक्त परवीन बॉबी और कबीर बेदी लिव इन में रहते थे.

परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज़ से दूसरी शादी की, जिनसे उनके बेटे एडम बेदी का जन्म हुआ, लेकिन यह रिश्ता भी नहीं टिक सका. कपल करीबन एक दशक तक शादीशुदा था लेकिन फिर 1990 में दोनों ने तलाक ले लिया.

दूसरे तलाक के महज 2 साल बाद एक्टर ने निक्की बेदी से शादी की. इस बार उन्हें लगा कि शायद उन्हें उनका फॉरएवर मिल गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. साल 1992 में कपल परिणय सूत्र में बंधा था और 2005 में वो अलग हो गए. तीसरे तलाक के बाद एक बार फिर एक्टर की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी. उन्होंने साल 2016 में परवीन दोसांझ से चौथी बार शादी की. कपल पिछले 10 साल से साथ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj