NZ vs IND: न्यूजीलैंड का ‘सात का वार’, टीम इंडिया में हाहाकार, T20 सीरीज के लिए बिछा पेसर्स का जाल

होमखेलक्रिकेट
NZ का ‘सात का वार’, टीम इंडिया में हाहाकार, T20 सीरीज के लिए पेसर्स का जाल
Last Updated:September 23, 2026, 15:53 IST
New Zealand vs India Squad 2026: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल के लिए सात अहम तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में चुना है, जिनमें फिट होकर लौटे एडम मिल्ने भी शामिल हैं. यह श्रृंखला 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी. इसके बाद वनडे सीरीज और फिर अहम टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है.भारत VS न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज
नई दिल्ली: 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होगी. पहले पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी फिर वनडे और टेस्ट श्रृंखला की बारी आएगी. चार शहरों में 11 दिनों तक चलने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने आज अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. 16 मेंबर स्क्वॉड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे.
सात-सात तेज गेंदबाज लेंगे भारत की परीक्षान्यूजीलैंड ने उन 16 में से उन 13 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है, जो इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से हारी थी. कीवियों ने अपने पेस बॉलिंग अटैक को मजबूत करते हुए सात-सात पेसर्स को स्क्वॉड में शामिल किया है. 34 वर्षीय एडम मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ इस टीम का हिस्सा हैं.



