National

Odisha bank skeleton incident | Odisha viral video | Keonjhar district news | Indian rural banking | death certificate issue

होमताजा खबरदेश

जब कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई, उसके बाद क्या-क्या हुआ?

Last Updated:April 29, 2026, 07:19 IST

आपने सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग को कंधे कंकाल लेकर जाते हुए वीडियो जरूर देखा होगा. इसे देखने के बाद अब आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यह सब होने के बाद उसकी कोई मदद हो सकी या नहीं. बैंक से पैसा निकाल पाया या अभी भी कागजी कार्रवाई में मामला अटका है. प्राशासन ने तुरंत मदद कराकर भुगतान करा दिया है.जब कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई, उसके बाद क्या-क्या हुआ? Zoomप्रशासन ने तुंरत सर्टिफिकेट जारी कर बैंक से भुगतान कराया.

क्योंझर (ओडिशा). आपने सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग को कंधे कंकाल लेकर जाते हुए वीडियो जरूर देखा होगा. जो अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच जाता है. क्‍योंकि बैंक वाले बार बार उसकी बहन का मृत्‍यु सर्टिफिकेट मांग रहे थे. इसे देखने के बाद अब आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यह सब होने के बाद उसकी कोई मदद हो सकी या नहीं. बैंक से पैसा निकाल पाया या अभी भी कागजी कार्रवाई में मामला अटका है. मामला सोशल मीडिया में आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया और सभी कागजी कार्रवाई आनन-फानन में पूरी कर ली गयी और बुजुर्ग ने पैसा निकाल लिए हैं.

ओडिशा के क्‍योंझर जिले के पटना ब्लॉक के मल्लिपोशी इलाके में केलारा मुंडा का शव कब्र से निकालकर उसका भाई जीतू मुंडा बैंक पहुंच गया था. जब इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को मिली, तो प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया. मृतका केलारा मुंडा के भाई जितू मुंडा की दयनीय स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने तुरंत जिला रेड क्रॉस फंड से उन्हें 30,000 रुपए की आर्थिक मदद दी. यह मदद मुख्यमंत्री के ‘लोक सेवा’ के तहत दी गई. इसका वीडियो यहां पर देखें.

इतना ही नहीं परिवार के हालात को देखते हुए अधिकारियों ने जितम मुंडा की मदद से मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस प्रमाण पत्र बनाने में सहायता की. पूरा प्रोसेस फास्ट-ट्रैक मोड में पूरा किया गया. मेडिकल अधिकारी ने तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया. जिसकी मदद से बैंक में जमा पैसे निकालने में आसानी हो गयी. इसके लिए तहसीलदार ने खुद बैंक अधिकारियों से कोआर्डीनेट किया. फिर बहन के खाते में जमा 19,300 + ब्याज सहित कुल 19,402 रुपये जितू मुंडा को दिए गए.

परेशान होकर बुजुर्ग बहन का शव कब्र से खोदकर बैंक पहुंचा था.

प्रशासन ने दिए ये निर्देश

प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खासकर दूर-दराज के इलाकों में सरकारी और बैंकिंग सर्विस देते समय ज्यादा ध्‍यान दें. इसके साथ ही यह भी जांच शुरू कर दी गई है कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गयी, जिसके कारण व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा.

मामले पर एक नजर

जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो-तीन महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी. बहन के नाम पर ओडिशा ग्राम्य बैंक में कुछ पैसे जमा थे. परिवार में कोई अन्य कानूनी वारिस नहीं होने के कारण जीतू मुंडा ही पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा. लेकिन बैंक अधिकारियों ने निकासी के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा. गरीबी और अशिक्षा के कारण मुंडा जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका. कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बाद भी जब उसे पैसे नहीं मिले, तो उसने यह कदम उठाया.

About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 29, 2026, 07:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj