Rajasthan

बाड़मेर कांग्रेस में फिर गरमाई पुरानी खींचतान, हाथ मिलवाने आगे आए सांसद को कर दिया इनकार

Last Updated:August 18, 2026, 16:07 IST

Rajasthan News : सद्भावना यात्रा में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अमीन खान और फतेह खान का हाथ मिलवाने की कोशिश की, पर फतेह खान ने इनकार किया. वीडियो वायरल होने से कांग्रेस की राजनीति में चर्चा तेज. सांसद की ओर से अमीन खान और फतेह खान का हाथ मिलवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन फतेह खान हाथ मिलाने से इनकार कर देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर कांग्रेस में गरमाई पुरानी खींचतान, हाथ मिलवाने आए सांसद को किया इनकारZoomसद्भावना यात्रा में हाथ मिलाने की कोशिश का वीडियो वायरल, फतेह खान ने हाथ मिलाने से किया इनकार, सियासी चर्चाएं तेज

बाड़मेर. जिले के सेड़वा से शुरू हुई कांग्रेस की सद्भावना यात्रा का आज शिव विधानसभा क्षेत्र के गगरिया में समापन होगा. यात्रा के दौरान सामने आए एक वीडियो ने स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में चर्चाओं को फिर तेज कर दिया है. वीडियो में बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अमीन खान और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान के बीच दूरियां कम कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल दोनों नेताओं का हाथ मिलवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फतेह खान हाथ मिलाने से इनकार कर देते हैं. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, अमीन खान और फतेह खान एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उम्मेदाराम बेनीवाल दोनों नेताओं के बीच चल रही दूरी को कम करने की कोशिश करते नजर आते हैं. सांसद की ओर से अमीन खान और फतेह खान का हाथ मिलवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन फतेह खान हाथ मिलाने से इनकार कर देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस की सद्भावना यात्रा के दौरान सामने आया है, जिसका मकसद भी आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देना है.

चुनाव के बाद से दोनों नेताओं के बीच दूरीअमीन खान और फतेह खान के बीच दूरी की वजह भी पुरानी राजनीतिक खींचतान को माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने फतेह खान ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरियां बनी हुई हैं. अब सद्भावना यात्रा के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की ओर से दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश को इसी राजनीतिक दूरी को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि वीडियो में फतेह खान का हाथ मिलाने से इनकार करना एक बार फिर चर्चा का कारण बन गया है.

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की कोशिश रही चर्चा मेंबाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत और नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते दिखाई दिए. माना जा रहा है कि स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही इस दूरी को कम करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, वीडियो में फतेह खान के हाथ नहीं मिलाने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या दोनों नेताओं के बीच की पुरानी नाराजगी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

आज गगरिया में यात्रा का समापन
कांग्रेस की सद्भावना यात्रा बाड़मेर जिले के सेड़वा से शुरू हुई थी और आज शिव विधानसभा क्षेत्र के गगरिया में इसका समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यात्रा के दौरान सामने आए इस वीडियो ने समापन से पहले स्थानीय राजनीति का माहौल जरूर गर्म कर दिया है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कांग्रेस के स्थानीय नेता इस घटनाक्रम को अपने-अपने तरीके से देख रहे हैं. सद्भावना यात्रा के बीच हाथ मिलाने की कोशिश और फिर फतेह खान के इनकार ने अमीन खान और फतेह खान के बीच चली आ रही राजनीतिक दूरी को एक बार फिर सामने ला दिया है. अब देखना यह होगा कि गगरिया में होने वाले समापन कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत होती है या नहीं.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Barmer,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 16:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj