Rajasthan

सावन के पहले सोमवार को जयपुर में जामकर बरसे बादल, दिन भर से रुक रुककर हो रही बारिश से पानी-पानी हुई पिंकसिटी

Last Updated:August 03, 2026, 22:12 IST

जयपुर में सावन के पहले सोमवार पर मौसम सुहाना रहा. दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई. दोपहर में तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, हालांकि कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बनी. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

बादलों की चादर और बारिश की फुहारों से सावन के पहले सोमवार को जयपुर हुआ गुलजारZoom

जयपुर. शहर में सावन के पहले सोमवार को मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. दिनभर बादल जमकर बरसे, सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी रहा. आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा. बारिश के कारण राजधानी का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली. शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. दोपहर के समय करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जलभराव होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.  पूरे दिन लगातार बारिश का दौर चलने से मौसम ठंडा हो गया. बारिश के बाद शहरवासियों ने राहत महसूस की और कई लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए.

तेज बारिश के कारण जयपुर के कुछ प्रमुख इलाकों और सड़कों पर पानी जमा हो गया. कई जगहों पर पानी की निकासी की व्यवस्था धीमी होने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई. नगर के निचले इलाकों में बारिश का पानी ज्यादा जमा हुआ, हालांकि बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी निकलने लगा. प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है.

मौसम विभाग ने जताई आगे बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. बादलों और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. मानसून की सक्रियता से किसानों और आम लोगों में भी खुशी का माहौल है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 03, 2026, 22:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj