Entertainment

साई पल्लवी की ‘एक दिन’ निकली फुस्स तो ‘रामायण’ मेकर्स ने लिया सबक, उठाया बड़ा कदम!

Last Updated:May 14, 2026, 10:08 IST

साई पल्लवी ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा. एक्ट्रेस इसी साल दिवाली के मौके पर रामायण में भी नजर आने वाली हैं. नितेश तिवारी की रामायण में साई पल्लवी सीता के रोल में दिखेंगी. फिल्म को लेकर पिछले साल से बज बना हुआ है.

नई दिल्ली. साई पल्लवी इन दिनों अपनी हिंदी फिल्म एक दिन और साथ ही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चा में हैं. रामायण में साई पल्लवी, रणबीर कपूर के अपोजिट माता सीता के रोल में दिखने वाली हैं. लेकिन जुनैद खान की हालिया रिलीज ‘एक दिन’ के फ्लॉप होने का साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म पर भी असर पड़ा है.

1 मई को साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन रिलीज हुई. फिल्म को न दर्शकों का और न ही क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला है. एक्टिंग, कहानी के साथ ही फिल्म में साई पल्लवी की हिंदी पर भी सवाल उठ रहे हैं. एक्ट्रेस को अपने उच्चारण की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

फिल्म से ज्यादा फिल्म में साई पल्लवी की हिंदी की चर्चा हो रही है. उनके उच्चारण ने फिल्म के असर को काफी हद तक कम कर दिया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि साई पल्लवी की हिंदी में दक्षिण भारतीय लहजा साफ सुनाई देता है.

Add as Preferred Source on Google

कुछ लोगों का मानना है कि सामान्य फिल्मों में यह बड़ी बात नहीं है, लेकिन ‘रामायण’ जैसी पौराणिक फिल्म में संवादों का उच्चारण बेहद स्पष्ट और प्रभावशाली होना चाहिए. इसी बीच एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण के मेकर्स ने एक दिन की असफलता से सबक लेकर बड़ा कदम उठाया है.

इसी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ‘रामायण’ के निर्माता साई पल्लवी के कुछ संवादों को डबिंग आर्टिस्ट से डब कराने पर विचार कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म की भाषा को अधिक शुद्ध बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है ताकि दर्शकों को रामाय़ण का ओरिजिनल अनुभव कराया जा सके.हालांकि अभी तक न तो निर्माताओं और न ही साई पल्लवी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रियाएं भी तेज हैं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यदि कलाकार हिंदी में सहज नहीं हैं, तो उन्हें इतने महत्वपूर्ण किरदार के लिए क्यों चुना गया. वहीं कई फैंस ने साई पल्लवी का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी अभिनय क्षमता इतनी मजबूत है कि भाषा की छोटी-मोटी कमियां उनके प्रदर्शन पर भारी नहीं पड़ेंगी.

साई पल्लवी लंबे समय से अपनी नेचुरल एक्टिंग और लुक के लिए जानी जाती हैं. एक दिन से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और अब रामायण उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया था, लेकिन डेट्स न मिलने की वजह से फिल्म में साई पल्लवी को कास्ट किया गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj