हाईवे के पास खुला कुआं मौत को दे रहा न्योता, लोग बोले- कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Last Updated:May 07, 2026, 15:04 IST
Bharatpur Ground Report: भरतपुर के बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे किनारे स्थित एक खुला कुआं हादसों को न्योता दे रहा है. कुएं के चारों ओर उगी घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को इसका पता तक नहीं चलता. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोकल 18 की टीम को मौके पर न तो सुरक्षा व्यवस्था मिली और न ही कुएं को ढकने का कोई इंतजाम. ग्रामीणों ने झाड़ियों की सफाई कर कुएं को बंद या सुरक्षित करने की मांग उठाई है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिला अंतर्गत बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे के बिल्कुल किनारे स्थित खुला कुआं कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. हैरानी की बात यह है कि यह कुआं मुख्य सड़क से सटा हुआ है.और इसके चारों ओर उगी घनी झाड़ियां इसे पूरी तरह छिपा देती है. ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को इसका अंदाजा तक नहीं लग पाता जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है.
स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है. मौके पर अब तक न तो झाड़ियों की सफाई करवाई गई है और न ही कुएं को ढकने या सुरक्षित करने के लिए कोई इंतजाम किया गया है. रात के समय या बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है. जब दृश्यता कम हो जाती है और झाड़ियां और ज्यादा फैल जाती है. ऐसे में अगर कोई वाहन अनियंत्रित हो जाए या कोई राहगीर सड़क किनारे चला जाए तो सीधे इस खुले कुएं में गिरने का खतरा बना रहता है.
कुएं के आस-पास फैली हुई थी झाड़ियां
जब लोकल 18 की टीम ग्राउंड पर पहुंची तो हाईवे के किनारे यह कुआं खुला हुआ दिखाई दिया. कुएं के आस-पास झाड़ियां फैली हुई थीं और न ही वहां किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नजर आई और न ही कुएं को ढकने का कोई इंतजाम दिखाई दिया. ग्रामीणों का कहना है कि इस कुएं के बारे में कई बार प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए. झाड़ियों की सफाई कर कुएं को मजबूत तरीके से ढका जाए या फिर इसे पूरी तरह बंद किया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. चूंकि यह कुआं हाईवे के पास स्थित है, इसलिए यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और इस खतरे को खत्म करने के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Rajasthan



