Rajasthan

‘असली ठाठ तो यही है!’ 51 ट्रैक्टरों के साथ पहुंची बारात, JCB से फूलों की बारिश; जालौर के सराणा गांव का वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:May 07, 2026, 15:10 IST

Jalore News: जालौर के सराणा गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दूल्हा दिनेश कुमार 51 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बारात लेकर निकला. ट्रैक्टरों को शाही अंदाज में सजाया गया था और जेसीबी से फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया. आधुनिक लग्जरी कारों को छोड़कर देसी अंदाज में निकाली गई यह बारात पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह आयोजन राजस्थानी संस्कृति और किसानी गौरव की एक खूबसूरत झलक पेश करता है.

ख़बरें फटाफट

Jalore News: राजस्थान की धरती अपनी अनूठी परंपराओं और ‘पधारो म्हारे देस’ की मेहमाननवाजी के लिए विश्व विख्यात है. अक्सर शादियों में लोग महंगी लग्जरी कारों और विंटेज बग्गियों का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जालौर जिले के सराणा गांव में एक ऐसी बारात निकली जिसने आधुनिकता के दिखावे को पीछे छोड़ते हुए अपनी जड़ों की याद दिला दी. यहाँ एक दूल्हा किसी कार में नहीं, बल्कि 51 ट्रैक्टरों के विशाल और सजीले काफिले के साथ अपनी दुल्हनिया लेने निकला.

यह अनोखी बारात सराणा निवासी चौधरी मांगीलाल पोण के पुत्र दिनेश कुमार की थी. शादी के इस खास मौके पर दूल्हे ने परंपरा और किसानी गौरव को प्राथमिकता दी. ट्रैक्टरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था. काफिले के बीचों-बीच एक ट्रैक्टर पर दूल्हे के लिए विशेष सिंहासन (कुर्सी) लगाया गया था, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.

जेसीबी से फूलों की बारिश और पारंपरिक स्वागतबारात जब सराणा से देबावास, देवकी और हनवंतगढ़ होते हुए ससुराल पहुँची, तो नज़ारा देखने लायक था. ससुराल पक्ष (चौधरी विरमाराम फक के परिवार) ने ‘समेलिया’ की रस्म निभाते हुए बारातियों का भव्य स्वागत किया. इस दौरान आधुनिक मशीनरी का एक और दिलचस्प प्रयोग देखने को मिला, जब जेसीबी (JCB) के जरिए आसमान से फूलों की बारिश कर दूल्हे का इस्तकबाल किया गया.

मांगलिक गीतों से गूंज उठा माहौलडिजिटल दौर में डीजे के शोर के बीच इस बारात में राजस्थानी संस्कृति की मिठास घुली हुई थी. बारात के साथ चल रही महिलाएं पारंपरिक मांगलिक और लोक गीत गा रही थीं, जिससे पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया. बारात में शामिल मेहमानों के लिए ‘राम-राम सा’ के संबोधन के साथ शीतल पेय और स्वदेशी अंदाज में स्वागत सत्कार किया गया.

परंपरा और जड़ों से जुड़ाव की मिसालयह विवाह दिनेश कुमार और रिंकू कुमारी के बीच संपन्न हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर किसानों की शान और पहचान है, और इस तरह की बारात निकालकर समाज को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस देसी बारात के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj