Health

नई हील्स पहनते ही दर्द शुरू? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पूरे दिन रहें कंफर्टेबल, पैरों की थकान रहेगी दूर

High Heels hacks: हर लड़की चाहती है कि किसी शादी, पार्टी, ऑफिस मीटिंग या खास मौके पर उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आए. ऐसे में हाई हील्स पहली पसंद बन जाती हैं, क्योंकि ये न सिर्फ पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाती हैं बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाती हैं, लेकिन जितनी खूबसूरत हाई हील्स दिखती हैं, उतनी ही जल्दी पैरों में दर्द, छाले और थकान भी शुरू हो जाती है. कई बार कुछ घंटों बाद ही ऐसा लगता है कि बस अब हील्स उतार दी जाएं.

अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी समझदारी और कुछ आसान हैक्स अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है, अगर आपको भी हाई हील्स पहनना पसंद है लेकिन दर्द की वजह से बार-बार सोच बदल जाती है, तो ये आसान टिप्स आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं. इनकी मदद से आप स्टाइल के साथ आराम का भी पूरा मजा ले सकेंगी.

हाई हील्स पहनते समय दर्द क्यों होता है?हाई हील्स पहनने पर शरीर का पूरा संतुलन बदल जाता है. वजन पैरों के अगले हिस्से पर ज्यादा आने लगता है, जिससे उंगलियों और तलवों पर दबाव बढ़ जाता है, अगर हील्स लंबे समय तक पहननी पड़ जाए, तो पैरों में सूजन, दर्द और छाले जैसी परेशानी होना आम बात है. खासकर नई हील्स पहनने पर यह समस्या और ज्यादा महसूस होती है.

1. दो उंगलियों को टेप से जोड़ने का आसान तरीकादबाव कम करने में मिल सकती है मदद अगर आपको कई घंटों तक हाई हील्स पहननी हैं, तो पैर की तीसरी और चौथी उंगली को मेडिकल टेप या बैंड-एड से हल्के से जोड़ सकती हैं. ऐसा करने से पैरों की नसों पर पड़ने वाला दबाव कुछ हद तक कम महसूस हो सकता है और लंबे समय तक चलने में राहत मिलती है. ध्यान रखें कि टेप ज्यादा कसकर न बांधें, वरना असहज महसूस हो सकता है.

2. नई हील्स पहनने से पहले करें यह छोटा कामनई हाई हील्स का सोल अक्सर काफी चिकना होता है. ऐसे में फिसलने का खतरा बढ़ जाता है, अगर आप पहली बार नई हील्स पहन रही हैं, तो उसके नीचे वाले हिस्से पर हल्के हाथ से सैंडपेपर रगड़ सकती हैं. इससे ग्रिप बेहतर हो जाती है और चलते समय संतुलन बनाए रखने में आसानी होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. छालों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिकवैसलीन या डिओडोरेंट आ सकता है काम नई हील्स पहनने से पहले उन जगहों पर थोड़ा-सा वैसलीन या रोल-ऑन डिओडोरेंट लगा लें जहां जूता बार-बार रगड़ता है. इससे त्वचा और जूते के बीच घर्षण कम होता है और छाले पड़ने की संभावना भी कम हो सकती है. यह आसान उपाय खासकर शादी या लंबे इवेंट के दौरान काफी मददगार साबित होता है.

4. जेल पैड से मिलेगा ज्यादा आरामअगर आपकी हील्स अंदर से काफी हार्ड हैं, तो उनमें जेल या सिलिकॉन पैड लगा सकती हैं. ये पैरों को मुलायम सहारा देते हैं और लंबे समय तक खड़े रहने या चलने के दौरान दबाव कम महसूस होता है. आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के कुशन पैड आसानी से मिल जाते हैं.

5. सही हील्स चुनना सबसे जरूरीहर हाई हील्स आरामदायक नहीं होती, अगर आपको लंबे समय तक बाहर रहना है, तो स्टिलेटो की जगह ब्लॉक हील, प्लेटफॉर्म हील या वेज हील चुनना बेहतर रहेगा. इनमें शरीर का वजन बेहतर तरीके से संतुलित रहता है और चलना भी आसान होता है. साथ ही हमेशा सही साइज की हील्स खरीदें. छोटी या बड़ी हील्स सबसे पहले दर्द की वजह बनती हैं.

6. बीच-बीच में पैरों को आराम भी देंअगर आप किसी पार्टी, फंक्शन या शादी में हैं, तो मौका मिलने पर कुछ मिनट बैठकर पैरों को आराम दें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और पैरों की थकान कम महसूस होती है, अगर संभव हो तो हल्का स्ट्रेच भी कर सकती हैं. इससे लंबे समय तक हील्स पहनना आसान हो जाता है.

7. फैशन के साथ आराम को भी दें बराबर महत्वस्टाइलिश दिखना अच्छी बात है, लेकिन अपने पैरों की सेहत को नजरअंदाज करना सही नहीं है, अगर आप सही हील्स चुनें, छोटे-छोटे हैक्स अपनाएं और बीच-बीच में पैरों को आराम दें, तो बिना दर्द के भी हाई हील्स पहनने का मजा लिया जा सकता है. अगली बार जब भी किसी खास मौके पर हाई हील्स पहनें, तो इन आसान टिप्स को जरूर याद रखें. इससे आपका लुक भी शानदार रहेगा और पूरा दिन बिना किसी परेशानी के आत्मविश्वास के साथ बिताया जा सकेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj