Rajasthan
भीषण गर्मी का देसी जुगाड़, 15 मिनट में पानी ठंडा करने वाला पखाल बना लोगों की पहली पसंद

गर्मी ने दिलाई गांव की याद, कंधे पर लटकता पखाल फिर बना ठंडे पानी का देसी सहारा
Traditional Water Bag: भीषण गर्मी के दौर में एक बार फिर गांवों का पुराना देसी जुगाड़ पखाल लोगों को राहत दे रहा है. मोटे सूती कपड़े से बना यह पारंपरिक जलपात्र बिना बिजली के पानी को ठंडा रखता है. वाष्पीकरण की प्रक्रिया से इसमें भरा पानी कुछ ही मिनटों में ठंडा महसूस होने लगता है. कभी किसान, चरवाहे और राहगीरों की पहली पसंद रहा पखाल अब दोबारा बाजारों में नजर आने लगा है. प्लास्टिक बोतलों के दौर में यह पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनकर उभरा है. सादगी, परंपरा और उपयोगिता का यह अनोखा मेल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.




